पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फिल्म साहो, साउथ एक्टर, 37 Cars 5 Trucks Crashed For Action Sequence In Prabhas Film Saaho

90 करोड़ में शूट हो रहा प्रभास की फिल्म 'सोहा' का एक्शन सीक्वेंस, 300 है फिल्म का बजट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुंबई/हैदराबाद. साउथ फिल्मों के सुपरस्टार प्रभास इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'साहो' की शूटिंग में बिजी है। 'साहो' की शूटिंग इन दिनों यूएई में चल रही है। यहां पर फिल्म का एक्शन सीक्वेंस शूट किया जा रहा है। रिपोर्ट की मानें तो इस एक्शन सीक्वेंस को शूट करने में ही कम से कम 90 करोड़ रुपए मेकर्स खर्च कर रहे हैं। इन एक्शन सीक्वेंस को इंटरनेशनल स्टंट कोरियोग्राफर केनी बेट्स के डायरेक्शन में शूट किया जा रहा है। इसी साल रिलीज होने वाली इस फिल्म के डायरेक्टर सुजीत है। फिल्म का बजट करीब 300 करोड़ रुपए है...

 

 


ये फिल्म कितनी बड़ी इसका अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं 'बाहुबली द बिगिनिंग' जैसी बड़ी फिल्म को बनाने में सिर्फ 180 करोड़ लगे । और इस फिल्म के एक सीन पर ही 90 करोड़ खर्च किया जा रहा है। फिल्म का पूरा बजट 300 करोड़ है। ये देश की दूसरी सबसे महंगी फिल्म होगी। देश की सबसे महंगी फिल्म बन रही है 2.0। 

 - प्रभास की 'साहो' में एक्शन सीक्वेंस को रियलिस्टिक टच देने के लिए 37 कार और 5 ट्रक का इस्तेमाल किया गया है। और शूट में ये सभी तबाह हो गई है।
- फिल्म में प्रभास इन कारों और ट्रकों के साथ एक्शन सीन्स करते नजर आएंगे।
- ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि स्पेशल विजुअल इफेक्ट में रियलिटी का फील नहीं हो पाता, जबकि फिल्म के मेकर्स चाहते थे कि एक्शन सीक्वेंस देखकर ऑडियंस को रियलिटी का अहसास हो।
- प्रभास ने खलीज टाइम्स से बातचीत में कहा, 'हमारे पास प्लान था और इसके लिए हम दो साल पहले केनी बेट्स से मिले थे। केनी फिल्म की शूटिंग के लिए अबू धाबी आए और उन्हें लोकेशंस बेहद पसंद आई। वे सब कुछ लाइव शूट करना चाहते थे। 
- प्रभास ने बताया कि केनी असली कारों को हवा में उड़ाना चाहते थे। हमने तकरीबन 37 कार और 5 ट्रक इस दौरान एक्शन सीन्स में तबाह किया है। 
- उन्होंने बताया कि आमतौर पर फिल्म में 70 फीसदी स्पेशल इफेक्ट और 30 फीसदी रियल चीजें नजर आती हैं। लेकिन हमने रियल शूट को चुना। 
- बता दें कि फिल्म में प्रभास के साथ श्रद्धा कपूर लीड रोल में है। इनके अलावा फिल्म में नील नितिन मुकेश, महेश मांजरेकर, मंदिरा बेदी और जैकी श्रॉफ भी नजर आएंगे। 

 

 

खबरें और भी हैं...