‘मेरी जिंदगी की दो सबसे खास महिलाओं को शुभकामनाएं’
टी वी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला ने हाल ही में ‘बिग बॉस 13’ की ट्रॉफी अपने नाम की है। शो में जहां उन्हें कई बार लड़ाई-झगड़ा करते और एग्रेसिव एटीट्यूड अपनाते देखा गया, वहीं रियल लाइफ में उनका एक सॉफ्ट पहलू भी सामने आया है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सिद्धार्थ ने भी अपनी मां और बहन के लिए स्पेशल पोस्ट किया। दरअसल, 13 साल पहले पिता की मौत के बाद सिद्धार्थ ने मां को ही अपना बेस्ट फ्रेंड माना था।
अब सिद्धार्थ ने इंस्टाग्राम पर अपनी मां और बहन के साथ एक फोटो शेयर करते हुए लिखा- ‘मैंने हमेशा से औरत और पुरुष के बीच समानता में विश्वास रखा है। ऐसा कुछ भी नहीं है जो एक महिला नहीं कर सकती है। मेरा मानना है कि औरत में धैर्य और मल्टीटास्किंग एबिलिटी कमाल की होती है। मेरी जिंदगी की दो सबसे खास महिलाओं मेरी मां और मेरी बहन को बहुत बहुत शुभकामनाएं-हैप्पी वुमन्स डे। उन सभी महिलाओं को भी शुभकामनाएं जो ये मानती हैं कि वे स्ट्रॉन्ग हैं। तो आप सब दुनिया की सबसे ताकतवर चीज के बराबर हैं।’
सिद्धार्थ ने एक इंटरव्यू में बताया था कि ‘बिग बॉस 13’ के दौरान मां से अलग रहना मेरी जिंदगी का सबसे मुश्किल काम था। मेरी मां ने परिवार के लिए बहुत कुछ किया है। वे हर मुश्किल घड़ी में डटी रहीं। मां की वजह से ही मैं अपना काम सही से करता आया हूं। मां हमेशा मेरा मार्गदर्शन करती आई हैं।