\'मुल्क\' 27 जुलाई को रिलीज होगी
\'मुल्क\' 27 जुलाई को रिलीज होगी
ऋषि ने सोमवार को फिल्म की एक तस्वीर ट्वीट की। इसमें वह एक अदालत के एक कक्ष में खड़े नजर आ रहे हैं और तापसी वकील की पोशाक में नजर आ रही हैं।
ऋषि ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, \"\"कोर्टरूम ड्रामा फिल्म \'मुल्क\' 27 जुलाई को रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन अनुभव सिन्हा कर रहे हैं और इसके निर्माता दीपक मुकुट और अनुभव सिन्हा हैं।\"\"
तापसी ने भी इसी तस्वीर को साझा कर लिखा, \"\"शायद मौजूदा समय का सबसे प्रासंगिक विषय \'मुल्क\"\"।
--आईएएनएस