\'दास देव\' 27 अप्रैल को होगी रिलीज
\'दास देव\' 27 अप्रैल को होगी रिलीज
फिल्म की रिलीज की तारीख कई बार आगे बढ़ चुकी है। पहले यह फिल्म फरवरी में रिलीज होने वाली थी। फिर 23 मार्च की तारीख तय हुई और इसके बाद 20 अप्रैल की। अब इसे 27 अप्रैल को रिलीज करने का फैसला किया गया है।
\'सप्तऋषि सिनेविजन\' के निर्माता संजीव कुमार ने कहा, \"\"मुझे अपने रिलीज सहयोगियों, प्रस्तोताओं और वितरकों पर विश्वास है। मुझे विश्वास है कि उन्होंने अच्छा काम किया है। अब फिल्म की कई फिल्मों से टकराहट नहीं होगी और हर निर्माता की तरह मेरा भी सपना है कि मेरी फिल्म खूब चले।\"\"
\'दास देव\' एक राजनीतिक प्रेम कहानी है जिसमें राहुल भट, रिचा चड्ढा और अदिति राव हैदरी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
20 अप्रैल को रिलीज होने पर इसकी टक्कर \'बियांड द क्लाउड्स\' और \'नानू की जानू\' से होती।
--आईएएनएस