पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Khuti News 39if We Want To Deliver A Balanced Story To The People Then We Have To Create A Gender Neutral Environment39

‘बैलेंस्ड स्टोरी लोगों तक पहुंचानी है तो हमें जेंडर न्यूट्रल एनवायरनमेंट बनाना ही होगा’

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्‌ढा वुमन इन फिल्म एंड टेलीविजन एसोसिएशन इंडिया के ‘विफ्ट’ ऑर्गेनाइजेशन से जुड़ गई है। वे विफ्ट इंडिया के एडवाइजरी बोर्ड में शामिल हुई हैं। पिछले कुछ सालों में महिलाओं की आवाज को आगे लाने वाली कुछ शानदार फिल्में रिलीज हुई हैं। जिसे देखते हुए विफ्ट ने इस इंडस्ट्री में बदलाव की अगुवाई करने वाली महिलाओं पर खास ध्यान दिया है। ऋचा भारत में वुमंस राइटर्स लैब की समर्थक रहेंगी। विफ्ट फिल्म एंड टीवी इंडस्ट्री में काम करने वाली महिलाओं को सहारा देने वाला एक स्ट्रॉन्ग प्लेटफार्म है। ऋचा ने इस प्लेटफॉर्म को अपना समय और एक्सपीरियंस देने की जिम्मेदारी कंधों पर ली है। ऋचा एक सेल्फ-मेड स्टार हैं जो उम्मीद करती हैं कि इसके जरिए वह बड़े सपने देखने वाली महिलाओं की मदद कर पाएंगी। जिनका इस इंडस्ट्री में कोई कनेक्शन नहीं है। ऋचा कहती हैं कि...‘मैं भी इस इंडस्ट्री में गॉडफादर के बिना ही आई हूं और यह सफर आसान नहीं रहा है। आज फिल्म इंडस्ट्री बहुत ज्यादा ऑर्गेनाइज्ड है, साथ ही यहां काम करना पहले की तुलना में ज्यादा सेफ है, लेकिन अभी भी बहुत कुछ किया जाना बाकी है। इसी बात से यह भी पता चलता है कि यह बिजनेस महिलाओं के लिए अच्छी जगह नहीं है। मेरा परिवार काफी बड़ा है और जब उन्होंने मेरे फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ने की बात सुनी थी, तो परिवार के हर सदस्य को मेरी फिक्र सताने लगी थी, लेकिन इन 10 सालों में मैंने काफी टैलेंटेड आर्टिस्ट्स के साथ कुछ पाथ-ब्रेकिंग प्रोजेक्ट्स पर काम किया है और आज मुझे अपनी फिल्मोग्राफी एवं स्ट्रगल पर गर्व है। आज एक मूवी का सेट महिलाओं से भरा होता है और अगर हम बैलेंस्ड स्टोरी को लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं या एक सोसाइटी के रूप में आगे बढ़ना चाहते हैं, तो हमें जेंडर न्यूट्रल एनवायरनमेंट बनाना ही होगा।’
खबरें और भी हैं...