\'मोदी का रूस दौरा संबंधों के लिए मील का पत्थर साबित होगा\'
\'मोदी का रूस दौरा संबंधों के लिए मील का पत्थर साबित होगा\'
आईसीसीआई के निदेशक मानवेंद्र कुमार ने कहा, \"\"अप्रैल में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल शिखर सम्मेलन के बाद प्रधानमंत्री की रूस यात्रा काफी महत्वपूर्ण है जिसमें भारत के बढ़ते आर्थिक कद को और वैश्विक बल मिलेगा।\"\"
कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री की रूस यात्रा से दोनों देशों के बीच संबंध बेहतर होंगे। वहीं भारत के आर्थिक हित को काफी लाभ मिलेगा।
उन्होंने कहा, \"\"इस यात्रा के दौरान भारत में निवेश के अवसर पर विशेष चर्चा होगी जिसका फायदा देश को मिलेगा।\"\"
--आईएएनएस