\'सीरिया में शांति की दरकार थी, अमेरिका ने हमले कर दिए\'
\'सीरिया में शांति की दरकार थी, अमेरिका ने हमले कर दिए\'
समाचार एजेंसी \'तास\' ने जखरोवा द्वारा शुक्रवार की रात फेसबुक पोस्ट में दिए बयान का जिक्र किया है, जिसमें उन्होंने कहा, \"\"जो इसके (हमले) पीछे हैं, वे दुनिया में नैतिक नेतृत्व का दावा करते हैं और अपनी विशिष्टता बताते हैं।\"\"
उन्होंने कहा, \"\"सीरिया के पास आखिरकार जब शांति का मौका था, तब उसकी राजधानी पर हमला करना सचमुच एक अनोखी विशिष्टता है।\"\"
अमेरिका, फ्रांस और ब्रिटेन ने मिलकर शुक्रवार रात सीरिया में हमले किए, क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पूर्वी घौता के डौमा में संदेहास्पद रासायनिक हमलों के लिए अपने समकक्ष बसर अल-असद को दंडित करना चाहते हैं। संदिग्ध रासायनिक हमले में 70 लोगों की मौत हो गई थी।
--आईएएनएस