पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंबिजनौर. रविवार सुबह एक मालगाड़ी के चार डिब्बे पटरी से उतर जाने के बाद रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया है। लखनऊ से चंडीगढ़ जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन सहित तीन अन्य ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर रोका दिया गया। मामले की जानकारी लगने के बाद मुरादाबाद से डिब्बों को पटरी पर रखने के लिए उपकरणों सहित कई टीमें बिजनौर पहुंची और डिब्बों को पटरी पर रखने का काम शुरू किया। वहीं, रेलवे विभाग के अधिकारी मामले में लापरवाही की जांच की बात कही है।
- दरअसल, बिजनौर रेलवे स्टेशन पर मुरादाबाद की ओर जाने वाली एक मालगाड़ी के चार डिब्बे पटरी से उतर गए। रेलवे सूत्रों के अनुसार मालगाड़ी का चालक नींद में था जिसने गाड़ी आगे चलाने की बजाए पीछे चला दी और चार डिब्बे पटरी से उतर गए। इसके बाद विभाग में हड़कंप मच गया तुरंत इसकी सूचना मुरादाबाद रेलवे कंट्रोल को दी गई।
- सूचना के बाद डिब्बो को पटरी पर रखने के लिए क्रेन सहित प्रेशर जैक हाथी उपकरण लेकर कई टीमें बिजनौर पहुंची और डिब्बों को पटरी पर वापस रखने का काम शुरू कर किया।
- नजीबाबाद से गजरौला जाने वाली पैसेंजर ट्रेन इसके अलावा लखनऊ से चलकर चंडीगढ़ जाने वाली चंडीगढ़ एक्सप्रेस सहित 3 ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर रोका गया है और बिजनौर में इन डिब्बो को पटरी पर रखने का काम जारी है।
मौके पर पहुंचे डीएम
- मौके पर पहुंचे रेलवे मुरादाबाद के एडीआरएम शरद श्रीवास्तव ने कहा कि डिब्बों के पटरी से उतरने में किसकी लापरवाही रही है इसकी जांच कराई जाएगी लेकिन हमारा पहला कार्य ट्रेक को चालू कराना है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.