83 ग्राम हेरोइन के साथ 4 लड़के अरेस्ट
फेज-1 थाना पुलिस ने शनिवार देर रात नाके के दौरान कार सवार दो युवकों को 35 ग्राम हेराेइन के साथ अरेस्ट किया है। आरोपी की पहचान गुरदासपुर निवासी साहिल के रूप में हुई जोकि अभी किराए के मकान में लालड़ू रहता था और दूसरे आरोपी ही पहचान नवजीत निवासी ऊना के रूप में हुई। रविवार को पुलिस ने दोनों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया और एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पूछताछ कर पुलिस पता लगाएगी कि वे हेरोइन कहां से लाए और किसको देने जा रहे थे।
फेज-1 थाना प्रभारी मनफूल सिंह ने बताया कि एसएसपी साहब के निर्देशानुसार पुलिस ने होली केे मद्देनजर स्पेशल नाका लगाया था। उनकी टीम ने फेज-6 लाइट पॉइट के पास नाका लगाकर आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग कर रही थी। उसी समय चंडीगढ़ की तरफ से ऑल्टो कार में दो युवक आए। पुलिस ने उनको रुकने के लिए कहा। वे रुक गए मगर दोनों के चेहरों का रंग उड़ गया। इस पर उन दाेनों पर शक हुआ और कार की गहन तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके पास हेरोइन मिली। एसएचओ मनफूल सिंह ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि दोनों एक कॉल सेंटर में काम करते थे। यहां पर दोनों की पहचान हुई और जल्द ही दोस्त बन गए। दोनों आरोपियों को हेराेइन पीने की आदत डल गई और फिर खर्चे पूरे करने के लिए सप्लाई भी करने लगे।
उधर, मटौर पुलिस ने रविवार तड़के नाके के दौरान दो ऐसे युवकों को पकड़ा है जो हेराेइन सप्लाई का काम करते हैं। आरोपियों की पहचान कुलविंदर सिंह निवासी हल्लोमाजरा और दूसरे की रामदरबार के सागर के रूप में हुई है। जोकि प्लंबर है। पुलिस ने दोनों के पास से 48 ग्राम हेराेइन बरामद की गई। दोनों को एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। एसएचओ मटौर राजीव कुमार ने बताया कि पुलिस ने बताया कि चावला चौंक से फेज-7 लाइट पॉइट के पास दोनों को पकड़ा गया। आरोपी कुलविंदर के पास से 20 ग्राम और सागर के पास से 28 ग्राम हेराेइन मिली। दोनों शादीशुदा हैं और अपना काम करते हैं। उसके साथ ही हेराेइन सप्लाई का धंधा भी करते हैं।