पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभोपाल/रायसेन/ उदयपुरा. नर्मदा नदी के बौरास घाट पर सोमवती अमावस्या पर नहाने गए चार बच्चे डूब गए। इसमें से तीन बच्चों को बचा लिया गया, लेकिन 1 बच्चे की मौत हो गई। मृतक बच्चे की डेड बॉडी तीन घंटे तक ढूंढने के बाद मिली है।
-असल में, ये बच्चे घरवालों के मना करने के बावजूद नर्मदा में नहाने चले गए और धीरे-धीरे गहरे में उतर गए। थोड़ी देर में वह डूबने लगे तो वहां पर मौजूद लोगों ने बिना देर किए नदी में कूदकर इन बच्चों को पानी से बाहर निकाल लिया। इस बीच एक बच्चे का पता नहीं लगा। अनुज पुत्र गुत्थालाल (10) का पता नहीं लगा। बाहर निकाले गए तीन बच्चाें को तत्काल इलाज के लिए उदयपुरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां पर उनका इलाज चल रहा है। चौथे बच्चे की डेड बॉडी तीन घंटे की खोजबीन के बाद मृत हालत में मिली है।
-जानकारी के अनुसार, गैरतगंज तहसील के सोडरपुर गांव से लोग सोमवती अमावस्या पर स्नान करने के लिए रात में ही ट्रैक्टर-ट्राली से नर्मदा नदी के बौरास घाट पर आ गए थे। सुबह परिवार के लोग घाट पर दाल बाटी बनाने में लग गए। तभी तीन-चार बच्चे परिजनों की नजरे बचाकर नदी में नहाने के लिए चले गए। बच्चों को पानी में डूबता देखकर वहां पर मौजूद लोगों ने तत्काल नदी में कूद कर इन बच्चों को पानी से बाहर निकाल लाए।
-सोडरपुर निवासी वैष्णवी पुत्री राजेश खंगार (8), ऋषि पुत्र मुकेश खंगार (7) और आयुष पुत्र मुंशीलाल खंगार (12) को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। यहां पर उनका इलाज चल रहा है। बीएमओ डॉ. केके सिलावट के अनुसार बच्चे खतरे से बाहर हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.