पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपुणे. क्राइम ब्रांच टीम ने दो मुंहे सापों की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर पांच लोगों को अरेस्ट किया है। इनके पास से पुलिस को कई दोमुहे सांप भी बरामद हुए हैं। जांच में सामने आया है कि ये सांपों को विदेशों में करोड़ों के दाम पर बेचते थे। पुलिस ने इन्हें सांपों को बेचने की कोशिश करते हुए पकड़ा है।
ये पांच हुए अरेस्ट
- पुणे पुलिस ने सांप की तस्करी के आरोप में अमर अरुण राठौड़, बाबासाहब वसंत राठौड़, भीमराव नरसप्पा जाधव और सागर चंद्रकांत को अरेस्ट किया है।
काले जादू में होता था इस्तेमाल
- पुलिस के मुताबिक, गुरुवार को मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर सहायक पुलिस निरीक्षक हरीश माने और उनकी टीम ने शहर के वाकड़ इलाके में छापा मार दो तस्करों को पांच सांपों के साथ अरेस्ट किया। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने देर शाम तक अन्य तीन लोगों को पकड़ा।
- सहायक पुलिस निरीक्षक हरीश माने ने बताया कि इन सांपों को काले जादू के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.