पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंहेल्थ डेस्क। बिग बॉस 8 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आईं सोफिया हयात ने मिसकैरेज के बाद फोटो शेयर की है। इस फोटो के साथ उन्होंने अपना दर्द भी बताया है। उन्होंने एक फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि मिसकैरेज के बाद उनकी बॉडी पहले जैसी नहीं रही। फोटो में उनका पेट कुछ बढ़ा हुआ दिखाई दे रहा है।
# इसलिए होता है मिसकैरेज
- जब इस बारे में हमने भोपाल की फेमस गायकनोलॉजिस्ट डॉ. मृणाल गोरे से बात की तो उन्होंने बताया कि आमतौर पर प्रेग्नेंसी के शुरुआती तीन महीनों में मिसकैरेज की आशंका सबसे ज्यादा रहती है। मिसकैरेज का मेन रीजन बेबी में जेनेटिक प्रॉब्लम होना है। जनरली ये प्रॉब्लम मां से रिलेटेड नहीं होती हैं।
- इसके साथ ही इंफेक्शन, डायबिटीज, थॉयरॉइड, हार्मोनल इम्बैलेंस और लो इम्यूनिटी की वजह से भी मिसकैरेज हो जाता है। कई बार जब स्पर्म या एग की क्वॉलिटी अच्छी नहीं होती तो शुरुआती तीन महीने में महिला का शरीर उसे रिजेक्ट कर देता है, इससे भी मिसकैरेज हो सकता है।
# मिसकैरेज को रोका नहीं जा सकता
- डॉ गोरे कहती हैं कि मिसकैरेज को रोका नहीं जा सकता लेकिन अगर प्रेग्नेंसी के दौरान टेस्ट में कुछ मेडिकल प्रॉब्लम दिखाई देती है तो उसका ट्रीटमेंट किया जा सकता है। इससे सक्सेसफुल प्रेग्नेंसी के चांसेज बढ़ जाते हैं।
- मिसकैरेज होने के बाद भी महिलाएं आसानी से मां बन सकती हैं। मिसकैरेज होने का मतलब फर्टिलिटी में प्रॉब्लम होना नहीं है।
आगे की स्लाइड्स पर जानिए मिसकैरेज होने के बाद महिलाओं को किन 4 बातों का ध्यान रखना चाहिए...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.