पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

वाटर टैंक में गिरा 4 साल का बच्चा, बचाने कूदे दादा-दादी सहित तीनों की मौत, मां भी कूदी फिर नहीं बचा बेटा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हांसी (हिसार)। चार साल का बच्चा खेलते हुए वाटर टैंक में गिर गया। उसे बचाने के लिए दादा-दादी भी टैंक में कूद गए। तीनों की डूबने से मौत हो गई। घटना हिसार के महजद गांव की है। यहां के रहने वाले रामस्वरूप के खेतों में सिंचाई के लिए वाटर टैंक बना हुआ है। वे पिछले 10 साल से बागवानी की खेती कर रहे हैं। बच्चे के साथ दादा-दादी भी नहीं बचे जिंदा...

 

- मंगलवार को रामस्वरूप का पोता योगेश (4) खेलते हुए अचानक से टैंक में गिर गया। योगेश को टैंक में देखकर उसकी मां रेखा भी पानी में कूद गई।

- इसके बाद रामस्वरूप (50) व उनकी पत्नी प्रेमपति (48) भी टैंक में उन्हें बचाने के लिए कूद गए।

- उन्हें डूबते देख रामस्वरूप की पोती ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को मदद के लिए बुलाया।

- लोगों ने उन्हें टैंक से बाहर निकाला और उपचार के लिए हांसी के सिविल अस्पताल में ले गए।

- जहां डॉक्टरों ने रामस्वरूप, प्रेमपति व योगेश को मृत घोषित कर दिया। रेखा की हालत खतरे से बाहर है। 

 

 

प्रशासनिक मदद मिले : सरपंच प्रतिनिधि

 

- पोते योगेश को बचाने के लिए उसके दादा दादी वाटर टैंक में कूद गए थे। तीनों की पानी में डूबने से मौत हो गई।

- वह मजदूरी करके घर चलाते थे। प्रशासन द्वारा आर्थिक तौर पर परिवार की मदद की जानी चाहिए।''- सत्यवान चहल, सरपंच प्रतिनिधि

 

इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की : आईओ

- महजद में पोते सहित दादा दादी के डूबने के मामले में परिजनों के बयान पर 174 की कार्रवाई मतलब इत्तफाकिया मौत की गई है।

- पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए हैं।
-जयबीर सिंह, आईओ,सदर थाना

 

 

 

खबरें और भी हैं...