पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

स्कूल में 5 साल की बच्ची से अश्लील हरकत मामला : बच्ची के परिजन आरोप से पलटे, कहा गलतफहमी हो गई थी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर. दिसंबर 2017 में किड्स स्कूल में 4 साल की मासूम से अश्लील हरकत के मामले में नया मोड़ आ गया है। टीचरों पर आरोप लगाने वाले परिजन अब अपनी बात से पलट गए हैं। पुलिस को दिए एक लेटर में उन्होंने पुलिस जांच को सही ठहराते हुए खुद को संतुष्ट बताया है। उन्होंने ये भी लिखा है कि ये सब  गलहफहमी के चलते हुआ था। मामले में वे अब किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं चाहते हैं। पुलिस ने मामले में खात्मा की तैयारी कर ली है।

 


डीआईजी ने कहा परिजनों ने दिया लेटर
- डीआईजी हरिनारायणाचारी मिश्र ने कहा कि परिजनों ने पुलिस को एक पत्र दिया है। इस पत्र में उन्होंने लिखा है कि पुलिस की कार्रवाई से वे सौ फीसदी संतुष्ट हैं। वे इसमें अब कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं। पुलिस ने वैज्ञानिक तथ्यों के आधार पर जांच की थी, जिसमें किसी भी प्रकार हरकत नहीं पाई गई थी। परिजनों का कहना है कि घर पर बात, परिस्थिति और साक्ष्य को देखने के बाद प्रतीत हुआ कि बच्ची के साथ किसी प्रकार की घटना नहीं हुई। यह सब गलतफहमी के चलते हुआ है।
 
क्या है मामला...
- 8 दिसंबर 2017 को छत्रीपुरा स्थित किड्स स्कूल की एक 4 साल की बच्ची ने तीन लेडी टीचर्स पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया था। प्रायवेट पार्ट में दर्द की शिकायत के बाद उसने परिजनों बताया था कि उसकी टीचर्स उसके प्रायवेट पार्ट में गंदी हरकतें करती हैं और वे इसका वीडियो भी बनाती थीं। बच्ची की बात सुन परिजन तत्काल थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस के साथ स्कूल पहुंचे परिजनों ने टीचर के साथ हाथापाई भी की थी।


एफआईआर में क्या लिखाया था बच्ची की मां ने....
- बच्ची की मां ने बताया था कि मैं गर्भवती हूं। मायके आई हूं। मेरी साढ़े चार साल की बेटी को मैं स्कूल के लिए तैयार कर रही थी उसने जाने से मना किया। पूछा तो कहा मां टीचर गंदी हैं दो टीचर मेरे साथ गंदी हरकत करती हैं और एक टीचर मोबाइल पर वीडियो बनाती है। मुझे दर्द होता है। वो घर पर बताने के लिए भी मना करती हैं।


आरोप पर क्या कहा था तीनों टीचरों ने...
शिक्षिका-1 - मैं बच्ची को जानती भी नहीं न उसे पढ़ाती हूं, मैं ऐसी हरकत कैसे कर सकती हूं। मुझ पर ये गलत आरोप लगे हैं। जांच कर ली जाए। 
शिक्षिका-2 - बच्ची के आरोप सरासर गलत हैं। उसके साथ ऐसी घटना स्कूल में हो ऐसा संभव ही नहीं है।
शिक्षिका-3 - मैं उसे जानती नहीं, मैंने उसे कभी देखा ही नहीं, फिर मैं ये हरकत कैसे करूंगी। 
 
पुलिस ने क्या किया...
- मल्हारगंज थाने में शून्य पर मामला दर्ज कर छत्रीपुरा थाने को मामला सौंप दिया गया है। पुलिस ने स्कूल की एचआर हेड और दो लेडी टीचर को हिरासत में ले लिया। तत्काल बच्ची का मेडिकल कराया, प्राइवेट पार्ट्स में चोट के निशान नहीं मिले। जिसके बाद टीचर्स को घर जाने की अनुमति दे दी। 


- स्कूल में लगे कुल 22 सीसीटीवी कैमरे और रिकार्डिंग चेक की गई, जिसमें भी छेड़छाड़ जैसी कोई घटना सामने नहीं आई। टीचरों के मोबाइल भी चेक किए गए, लेकिन मोबाइल में कुछ गलत नहीं मिला। पुलिस को जांच में यह भी पता चला कि बच्ची दिसंबर में सिर्फ दो दिन 1 और 5 दिसंबर को स्कूल आई थी, पुलिस ने इस दोनों दिन के फुटेज फिर से देखे, लेकिन कुछ नहीं मिला।
 
आगे क्या...
- पुलिस जांच में किसी प्रकार की हरकत नहीं होना पाया जाना और परिजनों द्वारा आगे किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं करना संबंधित पत्र मिलने के बाद पुलिस अब मामले में खात्मा केस काट देगी, जिसके बाद पूरा मामला खत्म हो जाएगा।

 

खबरें और भी हैं...