पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ग्वालियर सहित अंचल के 4 जिलों के लिए आज आएगा ‌400 करोड़ रुपए कैश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ग्वालियर.    रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से बैंकों को कैश नहीं मिलने से नगदी संकट बढ़ता जा रहा है। इस बीच अंचल के चार जिलों ग्वालियर, भिंड, मुरैना और दतिया के लिए आरबीआई से बुधवार को 400 करोड़ रुपए आने की संभावना बैंकों ने जताई है। यह कैश रात तक ग्वालियर पहुंचेगा और गुरुवार से स्कैब और चेस्ट से बांटा जाएगा। पिछले चार दिन से चल रहे नगदी संकट के कारण मंगलवार को शहर में लगे 250 में से 180 एटीएम पूरी तरह खाली हो गए। सिर्फ ब्रांचों में लगे एटीएम से ही नोट निकल रहे थे।  


एसबीअाई आज विजया और कोटक महिंद्रा बैंक से लेगा कैश 
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अपने खाली पड़े एटीएम को भरने और ब्रांचेज में नगदी की उपलब्धता के लिए सरकारी क्षेत्र के विजया बैंक और निजी क्षेत्र के कोटक महिंद्रा बैंक से बुधवार को करीब पांच करोड़ उधार लेगा। तीन िदन में एसबीआई दूसरे बैंकों से 50 करोड़ रुपए उधार ले चुका है। एटीएम भरने के लिए कैश भरने वाली एजेंसियों को  सुबह 8.30 बजे आने के लिए कहा है। आम दिनों में चेस्ट से कैश 11 बजे दिया जाता है। मंगलवार को बैंक ने अपने एटीएम में 15 करोड़ रुपए डलवाए।    

एटीएम खराब की तख्तियां लगाईं 

बैंकों के पास एटीएम भरने के लिए नगदी नहीं है लेकिन बैंक प्रबंधन, ग्राहकों को कैश नहीं है की सूचना देने के बजाय एटीएम खराब की तख्तियां एटीएम हाउस में लगा रहे हैं। मसलन चौपाटी के आईडीबीआई बैंक के एटीएम में एटीएम खराब की तख्ती लगी है। इसी तरह डीडी मॉल के एसबीआई एटीएम की स्थिति भी कुछ इसी तरह है।

 

पीएनबी ने 32 एटीएम में डलवाए 2 करोड़ 35 लाख रुपए : पंजाब नेशनल बैंक ने शहर में लगे 32 एटीएम में 2 करोड़ 35 लाख रुपए की रकम मंगलवार को डलवाई है। अब बैंक की 100 करोड़ की लिमिट वाली चेस्ट में 17 करोड़ रुपए बचे हैं।  

 

सेंट्रल बैंक की चेस्ट में बचा सिर्फ डेढ़ करोड़ रुपया: सेंट्रल बैंक की 100 करोड़ की लिमिट वाली चेस्ट में कटे-फटे सिर्फ डेढ़ करोड़ रुपए बचे हैं। ये एटीएम में भरने लायक नहीं हैं। इसलिए बैंक ने अब नगदी देने से हाथ खड़े कर दिए हैं। बैंक प्रबंधन ने बुधवार को करेंसी आने की संभावना जताई है।   

 

खबरें और भी हैं...