पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

श्री नाडा साहिब गुरुद्वारा में लगे शिविर में 45 ने किया रक्तदान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होला मोहल्ला के अवसर पर श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट ने गुरुद्वारा श्री नाडा साहिब की मैनेजमेंट, गुरु हरकिशन चैरिटेबल हॉस्पिटल, सोहाना के ब्लड बैंक एवं जिला रेडक्रास सोसायटी पंचकूला के सहयोग से गुरुद्वारा श्री नाडा साहिब में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर का शुभारंभ गुरुद्वारा नाडा साहिब के मैनेजर सरदार जगीर सिंह ने किया। उन्होंने रक्तदान करने वाले लोगों को इस भलाई के कार्य के लिए प्रोत्साहित किया। महासंघ के प्रधान राकेश कुमार संगर, असिस्टेंट फाइनेंस सेक्रेटरी प्रवीण सिंगला ने रक्तदानयों को प्रोत्साहित करते हुए कहा की रक्तदान करना समाज में बहुत ही महत्वपूर्ण एवं कल्याणकारी कार्यों में से माना जाता है। इस अवसर पर त्रिशक्ति सेवादल के प्रधान लक्ष्मण सिंह रावत ने रक्तदान करने वालों को कहा कि हम सबको ऐसे कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। युवाओं से उन्होंने आह्वान किया की वह नशीले पदार्थों व अन्य बुराइयों की तरफ ध्यान देने की बजाय रक्तदान जैसे महान कार्यों की ओर ध्यान दें। इस अवसर गुलशन कुमार, दिव्या गुप्ता, मुकेश बंसल एवं अन्य लोग उपस्थित रहे। इस रक्तदान शिविर में 45 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। रक्तदानियों को प्रशंसा पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर प्रोत्साहित किया गया।

खबरें और भी हैं...