मानवीय मूल्यों की रक्षा के लिए ५ ब्रह्माकुमारियों ने किया प्रभु समर्पण
मोहाली | दिन प्रतिदिन गिरते चारित्रिक, नैतिक, मानवीय व आध्यात्मिक मूल्यों की रक्षा तथा विश्व में पवित्राता, शांति, प्रेम, सद्भावना व विश्व बंधुत्व की पुनः स्थापना हेतू मोहाली क्षेत्र की 5 कन्याओं ने ब्रह्मकुमारी सुख शांति भवन फेज 7 में एक भव्य, दिव्य व अलौकिक समारोह में अपना जीवन प्रभु-समर्पण किया । इस अवसर पर माउंट आबू से पधारी ब्रह्मकुमारी संस्था की संयुक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी डा. रतन मोहिनी भी उपस्थित थी। सभी समर्पित हुई कन्याओं के अनेक संबंधी समारोह में विराजमान थे तथा सभी के अभिभावकों ने इन त्यागी, तपस्विनी राजयोगिनी बहनों को समाज सेवा में अपना तन, मन, वचन व कर्म पूर्णतः लगाने की सहर्ष सहमति सभा में व्यक्त की।