पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पिंपल्स से राहत देते हैं ये 5 होममेड फेस पैक,Five Homemade Facepacks For Pimples

पिंपल्स से राहत देते हैं ये 5 होममेड फेस पैक,ट्राय करके देखें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पिंपल्स ना सिर्फ आपका लुक खराब करता है, बल्कि इसकी वजह से आपको कई बार जलन और दर्द से भी गुजरना पड़ता है। इसे खत्म करने के लिए आप क्रीम और कई ट्रिक्स अपनाती हैं। पर वापस ये आपकी ज़िंदगी में आ धमकता है। इतना ही नहीं कई बार इनके मार्क्स रह जाते हैं, जो चेहरे की खूबसूरती को नुकसान पहुंचाते हैं। अगर आप भी पिंपल्स से परेशान हैं और इसे खत्म करने के कोई असरदार उपाय ढूंढ रही हैं, तो कुछ होममेड फेस पैक का इस्तेमाल करें। हां, इनके इस्तेमाल से पहले एक पैच टेस्ट लें।

 

1) लहसुन और शहद का पेस्ट - लहसुन में मौजूद एंटीबैक्टिरिअल प्रोपर्टीज़ इस परेशानी को दूर करती है वहीं, शहद स्किन को मॉइश्चराइज़र करता है। इसके लिए एक लहसुन की कली को कुचलकर इसमें 1 चम्मच शहद मिलाएं।

इसे पिंपल्स पर लगाएं और 10 मिनट बाद धो लें। हफ्ते में दो बार इसका इस्तेमाल करें।

 

2) नीम और हल्दी - नीम और हल्दी दोनों में एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरिअल प्रोपर्टीज़ होती है, जो पिंपल्स वाले बैक्टिरिया को खत्म करती हैं। 5-6 नीम के पत्ते लें और इसे अच्छी तरह धोकर इसे पीस लें।

अब इसमें दो चुटकी हल्दी अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे पिंपल्स पर लगाएं और सूखने पर धो लें। हफ्ते में दो बार इसका इस्तेमाल करें।

 

3) चंदन और मुल्तानी मिट्टी - इसके लिए 2 चम्मच चंदन पाउडर, 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी और 1 चम्मच गुलाबजल मिलाकर पेस्ट बना लें। इसकी पतली लेयर पिंपल्स और चाहे तो पूरे चेहरे पर लगाएं।

जब ये सूख जाए तो इसे धोकर चेहरे को अच्छी तरह पोंछकर मॉइश्चराइज़र लगाएं। इससे आपको सॉफ्ट स्किन भी मिलेगी।

 

4) तुलसी और पुदीना - तुलसी में मौजूद एंटी-बैक्टीरिअल प्रोपर्टीज़ पिंपल्स वाले बैक्टीरिया को खत्म कर इस परेशानी से राहत दिलाता है। पुदीना इससे होने वाली जलन को खत्म करेगा और देगा क्लीयर स्किन। समान मात्रा में 5-6 नीम और पुदीना के पत्ते लें। इनमें थोड़ा गुलाबजल या पानी मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इसे सोने से पहले पिंपल्स पर लगाएं और सुबह धो लें। हफ्ते में तीन बार इसका इस्तेमाल करें।

 

5) दही और शहद - ये फेस पैक पिंपल्स की परेशानी से दूर करने के साथ ही आपको सॉफ्ट और मॉइश्चराइज़्ड स्किन देगा। 2 चम्मच दही में 1 चम्मच शहद मिलाकर अच्छी तरह मिलाएं।

पूरे चेहरे पर इसकी पतली लेयर लगाएं। 15 मिनट बाद इसे धो लें। हफ्ते में तीन बार इसका इस्तेमाल करें।

खबरें और भी हैं...