पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंअमरेली, गुजरात। गुजरात में अमरेली जिले के वडिया क्षेत्र में शनिवार को बिजली का करंट लगने से 5 मजदूरों की मौत हो गई। हादसे में एक मजदूर झुलस गया। हादसा लोहे की सीढ़ी के बिजली के तारों से टच होने से हुआ। मजदूर एक धार्मिक आयोजन के समापन के बाद मंडप खोल रहे थे।
-टीआई आईवी रबारी ने बताया कि भायावदर गांव में मकन बापा के आश्रम में शिव कथा का आयोजन किया गया था। कथा के बाद सुबह मंडप खोलने के लिए काम में ली जा रही लोहे की सीढी अचानक 11 केवी बिजली के तार को छू गई। इससे वहां काम कर रहे 5 मजदूरों की करंट लगने से मौके पर मौत हो गई तथा एक मजदूर झुलस गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
-सभी मजदूर पंचमहल जिले के निवासी थे। वे मंडप बांधने-खोलने का काम करने यहां आए थे। मृतकों की पहचान जशवंत आदिवासी पटेल (20), बणवंतभाई आदिवासी पटेल (40), राजेश आदिवासी पटेल (19), किरणभाई बारैया (19), मयूर राठवा आदिवासी (25) के रूप में हुई है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.