पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बस यात्री से 50 लाख की अवैध हेरोइन बरामद, नारकोटिक्स की कार्रवाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर। इंदौर से हैदराबाद जा रही बस में सवार एक यात्री के पास से नारकोटिक्स ने 50 लाख मूल्य की हेरोइन बरामद की है। मुखबिर से मिली सूचना पर की गई कार्रवाई में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को यह सफलता मिली है। नारकोटिक्स द्वारा आरोपी को गिरफ्त में लेकर पूछताछ की जा रही है।

 

 

  • नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो इंदौर के क्षेत्रीय निदेशक बीआर मीना ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार रात इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। मानपुर थाने से नारकोटिक्स को यह सूचना मिली थी की एक यात्री बस में अवैध रूप से मादक पदार्थों की तस्करी की जा रही है।

 

तैनात कर दी थी टीम
सूचना के आधार पर नारकोटिक्स ने योजना तैयार कर अपनी टीम को मानपुर  में तैनात किया। इसी दौरान टीम को इंदौर से हैदराबाद जा रही बस क्रमांक यूपी-75 एटी-0938 नजर आई। इसी बस के माध्यम से तस्करी की सूचना नारकोटिक्स पुलिस को मिली थी।

 

बस रोककर ली तलाशी
टीम द्वारा बस को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान बस में सवाार एक यात्री के पास से हेरोेइन बरामद की गई। नारकोटिक्स के अनुसार बरामद की गई हेरोइन का वजन  480 ग्राम है। इसके साथ ही आरोपी के पास से 290 ग्राम अन्य अवैध मादक पदार्थ भी बरामद किया गया है।

 

मंदसौर से लाया था
आरोपी को हिरासत में लेकर की गई पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह यह अवैध मादक पदार्थ मंदसौर से लेकर आ रहा है। इन मादक पदार्थों को एक पटिए के आकर के प्लायवुड से बने फ्रेम में बंद कर हैदराबाद ले जाया जा रहा था। जब्त हेरोइन की कीमत 50 लाख रुपए आंकी गई है। 

खबरें और भी हैं...