पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

लापुंग में वज्रपात से 6 मवेशियों की मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लापुंग थाना क्षेत्र के प्रखंड मुख्यालय के समीप जातालोया लापुंग पगडंडी के पास बारिश के बीच भीषण वज्रपात की घटना में छ: गाय और बैलों की मौत हो गई। घटना सुबह 9:30 बजे की है।‌ सुबह जब बारिश शुरू हुई तो आसपास के खुले खेतों में लापुंग के किसानों का गाय और बैल घास चर रहे थे बारिश शुरू होते ही सभी गाय और बैल कटहल के पेड़ के नीचे खड़ा हो गए। तभी अचानक जोरदार चमक के साथ भीषण वज्रपात के घटना हुई जिसकी चपेट में आकर लापुंग निवासी किसान जलेश्वर साहू का एक बैल, सुमित्रा देवी का एक गाय, मृत्युंजय साहू का एक गाय और बछड़ा तथा लापुंग निवासी राजू साहू के एक गाय और बछड़ा की वज्रपात की घटना में दर्दनाक मौत हो गई । लापुंग में घटी इस घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। घटनास्थल पर जब तक किसान पहुंचते तब तक गाय और बैलों की मौत हो चुकी थी । इस घटना में किसानों को लाखों रुपए का नुकसान उठाना पड़ा है। जलेश्वर महतो, राजू साहू, मृत्युंजय साहू तथा सुमित्रा देवी ने बताया कि उन्होंने कर्ज लेकर गाय और बैलों की खरीदारी की थी । इस घटना से उन्हें एक - एक मवेशी पर लगभग 60000 से 70000 रुपए का नुकसान उठाना पड़ा है । घटना की जानकारी मिलते ही लापुंग प्रखंड सह अंचल प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई शुरू की। प्रखंड सह अंचलाधिकारी रोहित सिंह ने वज्रपात से 6 मवेशी की मृत्यु की सुचना मिलते ही अंचल कार्यालय लापुंग से कर्मचारी खिरोद कुमार महतो, सीआई एलेक्सियुस एक्का, बेंजामिन लुगुन, कुलदीप कुमार साहु को घटनास्थल भेजा। अंचलाधिकारी के निर्देशानुसार प्रभावित किसानों से आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू किया तथा मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया जल्द होगी शुरू करने की दिशा में कार्रवाई शुरू की। प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी ने पशुपालन पदाधिकारी सह पशु चिकित्सक को पोस्टमार्टम करने का निर्देश दिया। जिसके बाद पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर ने घटनास्थल पहुंचकर गाय और बैलों का पोस्टमार्टम किया। अंचलाधिकारी ने भुक्तभोगी किसानों को जल्द मुआवजा देने का भरोसा दिलाया। घटना के बाद घटनास्थल पर भाजपा नेत्री सीता देवी, सापुकेरा के मुखिया जयंत बारला, समाजसेवी अमित कुमार, सूरज सिंह, घुनेश्वर साहू समेत कई लोग पहुंचे और भुक्तभोगी किसानों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया।

खबरें और भी हैं...