पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंहाजीपुर(बिहार)। बिना गॉडफादर व बिना बजट के सपनों की उड़ान को जमीन देना बड़ी बात है। शहर के 6 लड़कों ने यू ट्यूब से अपनी प्रतिभाओं को क्या परोसा लोग दीवाने हो गए। इनके बनाए कॉमेडी वीडियो को देश ही नहीं विदेशों में भी पसंद किया जा रहा है। खासकर हाजीपुर और आसपास के शहरो में तो इन युवकों को लोग सेलिब्रिटी जैसा ट्रीट करते हैं। महज 20 साल की उम्र के ये सभी 6 लड़के हाजीपुर के रहने वाले हैं और आरएन कॉलेज के छात्र हैं। सभी ग्रेजुएशन के अलग अलग विषयों में पढ़ते हैं। लेकिन यू ट्यूब के प्लेटफॉर्म पर सभी एक जुट होकर धमाल मचा रहे हैं। यू ट्यूब से सीखा और यू ट्यूब के लिए बनाया...
2017 के अप्रैल में इन युवाओं ने जीएस द स्टार नाम से यू ट्यूब पर एक चैनल क्रिएट किया था। तब इनको भी शायद उम्मीद नहीं थी कि एक साल के अंदर ही ये इतने सफल होंगे। वैशाली में शायद टीम बना कर एक्टिंग, एडिटिंग, कैमरा, स्टोरी करके यू ट्यूब पर कॉमेडी वीडियो परोसने वाली यह पहली टीम है। लड़के इतने नेचुरल तरीके से अभिनय करते है कि दर्शकों को अपने आसपास का माहौल महसूस होता है। इनकी पहली वीडियो भईया जी लर्निंग डांस को अभी भी दर्शक मिल रहे हैं। यू ट्यूब में मजबूत पकड़ बनाने के लिए जीएस द स्टार की पूरी टीम काम करते रहना होगा।
इस तरह बना चैनल
यू ट्यूब चैनल जीएस द स्टार आरएन कॉलेज में ग्रेजुएशन के छात्र और नखास चौक मुक्ति मुहल्ला के गुरू सिंह उर्फ शशिकांत ने अपने नाम पर बनाया था। शुरू में मोबाइल से फनी वीडियो बनाकर यू ट्यूब पर डाला गया था। जिसे काफी लोगों ने सराहा। इसके बाद गुरू सिंह के 5 अन्य दोस्त भी साथ हो गए और बन गया एक सफल प्रोडक्शन टीम। फिर ताबड़तोड़ इस टीम ने यू ट्यूब पर 12 कॉमेडी वीडियोज डाले। सभी वीडियोज में कॉमेडी को अलग अलग तरीके से परोसा गया था। इस तरह यू ट्यूब पर इनके चैनल देखने वालों की संख्या भी बढ़ी।
एक्टर से कैमरामैन तक खुद ही
जीएस द स्टार के सफल होने के पीछे एक और कारण यह रहा कि यहां टीम में मौजूद सभी 6 लोगों के काम बांट दिए गए हैं। जिनको इन्होंने बखूबी निभाया। गुरू सिंह निर्देशन, एडिटिंग और एक्टिंग, रवि कुमार डांस और एक्टिंग, मनीष कुमार स्टोरी, पटकथा और सपोर्टिंग रोल, विकास कुमार महापात्रा कैमरा और लाइट, अभिषेक भारद्वाज एक्टिंग और राजा कुमार कैमरा।
यू ट्यूब से सीखा और यू ट्यूब के लिए बनाया
जीएस द स्टार टीम के सभी 6 सदस्यों में से किसी ने भी प्रोफेशनल ट्रेंनिग नहीं ली है। सभी की उम्र 20 वर्ष के आसपास है। और सभी अपनी अपनी पढ़ाई पूरी करने बाद समय निकालकर यू ट्यूब का चैनल चला रहे है। इसमें मजेदार बात यह है कि इन सभी को जहां भी कुछ समझने या सीखने की जरूरत पड़ती है, पहले वे यू ट्यूब पर एक्सपर्ट के वीडियोज देखते हैं। फिर आपस मे बातचीत कर समस्या का समाधान खोजते है।
ये 12 वीडियो हुए अपलोड
पहला वीडियो भईया जी लर्निंग डांस ने जीएस द स्टार की टीम को पहचान दिलवाई थी। इसके बाद कंजूस दोस्त, फॉलिंग लव, भईया जी बाइंग जीन्स, बिहारी भईया जी लर्निंग डांस, चोटी कटवा किल्ड बॉय मुन्ना जी, भईया जी प्रपोज मारींग, और भईया जी की दोस्ती आदि कॉमेडी वीडियो को खूब सराहा।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.