पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंफरीदाबाद। सारन थाने के अंतर्गत मंगलवार रात करीब 9.15 बजे एक युवक 6 साल की बच्ची को उठाकर खंडहर पड़े मकान में ले गया और रेप किया। बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर पहुंचे लोगों ने आरोपी को दबोच लिया और इसकी धुनाई कर दी। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस के देरी से पहुंचने के कारण लोगों ने हंगामा व घेराव किया। बच्ची को तुरंत बीके अस्पताल में एडमिट कराया गया। सारन थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप का केस दर्ज कर इसे गिरफ्तार कर लिया है। उधर घटना से क्षुब्ध काफी लोग बीके चौक पर जमा हो गए और जाम लगा दिया। 20 मिनट बाद पुलिस ने इस मामले में सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। पढ़िए पूरा मामला...
- छह साल की बच्ची मंगलवार रात करीब 9.15 बजे पड़ोस में स्थित किरयाने की दुकान से सामान लेने गई थी।
- देर तक वह घर नहीं लौटी तो बच्ची की दादी व चाचा इसकी तलाश में बाहर निकले।
- इसी दौरान कुछ दूरी पर खंडहर हो चुके एक मकान के अंदर बच्ची के चिल्लाने की आवाजें सुनाई दी।
- मौके पर काफी लोग पहुंच गए। उन्होंने देखा एक आरोपी बच्ची के साथ रेप कर रहा है। लोग आरोपी पर टूट पड़े और इसकी जमकर धुनाई कर दी।
नशे का आदि है आरोपीः पुलिस
- थाना सारन के एसएचओ बिजेंद्र सिंह का कहना है कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। रात को ही केस दर्ज कर आरोपी राजेश को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी मजदूरी करता था और नशे का आदि है।
लोगों ने लगाया जाम
- घटना की सूचना मिलने पर कई सामाजिक कार्यकर्ता बीके चौक पर जमा हो गए और जाम लगा दिया।
- मौके पर लोगों में पुलिस के प्रति गुस्सा देखा गया। लोगों का कहना था कि ऐसे मामले तुरंत दर्ज होने चाहिए और आरोपी की गिरफ्तारी होनी चाहिए।
- 20 मिनट तक लोगों ने बीके चौक जाम रखा। बाद में पुलिस ने पहुंचकर जाम खुलवाया।
- वहीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व विधायक कुमारी शारदा राठौर व पूर्ण मंत्री शिवचरण लाल शर्मा भी बच्ची का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.