पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरायपुर. लैपटॉप, टैब के साथ अब सरकारी व निजी कॉलेजों के विद्यार्थियों को स्मार्ट फोन मिलेगा। जिले के 65,276 छात्रों को इसका लाभ मिलेगा। संचार क्रांति योजना के तहत बांटे जाने वाले फोन को लेकर शिक्षा विभाग ने कॉलेजों से जानकारी मांगी है। उन्हें जिला शिक्षा विभाग के दफ्तर में फार्म जमा करना और साथ ही उसकी ऑनलाइन एंट्री भी करानी होगी। फॉर्म 23 मई तक प्राप्त किए जा सकते हैं।
जुलाई के आखिरी सप्ताह से बंटना शुरू होंगे
- अधिकारियों ने बताया कि संचार क्रांति योजना के तहत प्रदेश में प्रथम चरण में करीब 37 लाख स्मार्ट फोन का वितरण किया जाएगा। जुलाई के आखिरी सप्ताह से यह बंटने शुरू होंगे।
- रायपुर जिले के सभी कॉलेज जैसे, तकनीकी या प्रोफेशनल कॉलेज, या फिर जहां सामान्य कोर्स बीए, बीकॉम समेत अन्य की पढ़ाई हो रही है।
सभी संस्थान के विद्यार्थी होंगे लाभान्वित
- सभी संस्थान में पढ़ने वाले विद्यार्थी इस योजना के तहत लाभान्वित होंगे। इसका प्रस्ताव पहले ही तैयार किया गया है।
- फोन के संबंध में जानकारी लेने, ऑनलाइन एंटी कराने समेत अन्य को लेकर रायपुर जिले का नोडल अधिकारी- जिला शिक्षा अधिकारी, कार्यालय रायपुर को बनाया गया है।
- सभी कॉलेज इस योजना के तहत फार्म जिला शिक्षा अधिकारी दफ्तर से प्राप्त कर सकते हैं। छात्रों की संख्या व अधिकार पत्र के साथ 23 मई तक आवेदन प्राप्त कर सकते हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.