पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंइंटरनेशनल डेस्क. हैदराबाद में रहने वाले समन्यु पोथूराजू। उम्र सात साल। लेकिन कारनामा ऐसा कि देश से बाहर तंजानिया में अपनी बुलंदी का झंडा गाड़ दिया। पोथूराजू ने अफ्रीका की सबसे ऊंची किलिमंजारो की उहरू चोटी पर अपने कोच के साथ चढ़ाई पूरी की। उन्होंने किलिमंजारो को इसलिए चुना क्योंकि उन्हें बर्फ पसंद है। बता दें कि यह चोटी समुद्र तल से 5,895 मीटर ऊंची है। समन्यु अफ्रीका की इस चोटी पर जाने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र के पर्वतारोही बन गए हैं।
5 दिन में पूरा किया सफर
समन्यु ने 29 मार्च को अपने कोच के साथ चढ़ाई शुरू की थी और 2 अप्रैल को चोटी पर पहुंच कर तिरंगा फहराया। समन्यु ने बताया कि जब उन्होंने चढ़ाई शुरू की तो काफी बारिश हो रही थी। रास्ता पत्थरों से भरा था। लेकिन समन्यु ने हार नहीं मानी। वो आगे बढ़ते गए। चोटी पर पहुंचने के बाद समन्यु ने अपने बैग ने तिरंगा निकालकर समुद्र तल से 5,895 मीटर ऊंचाई पर फहराया।
अगला टारगेट ऑस्ट्रेलिया की पहाड़ियां
समन्यु का कहना है कि अगले महीने वो ऑस्ट्रेलिया की पहाड़ियों पर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं। समन्यु की मां लावन्या ने कहा कि उनका बेटा मई तक 10 चोटियों पर चढ़ाई कर रिकॉर्ड बनाना चाहता है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.