- Hindi News
- National
- Ranchi News 70 Polution Centers Of Ranchi Online Process Of 40 Online Is Going On
रांची के 70 पॉल्यूशन सेंटर ऑनलाइन, 40 को ऑनलाइन करने की प्रक्रिया है जारी
रांची जिले में ऑनलाइन प्रदूषण सर्टिफिकेट बनाने का काम शुरू हो गया है। जिले में 110 प्रदूषण सेंटर को लाइसेंस जारी किया गया है। इसमें करीब 70 सेंटर ऑनलाइन हो चुके हैं। जबकि, 40 सेंटर को ऑनलाइन करने की प्रक्रिया जारी है। मालूम हो कि ऑनलाइन होने के कारण अब जिस वाहन का सर्टिफिकेट इश्यू होगा, उसका पूरा डेटा परिवहन विभाग को मिल जाएगा। दूसरी ओर, फर्जी तरीके से प्रमाण पत्र जारी करने का खेल भी बंद होगा। क्योंकि, किस वाहन को किस सेंटर से प्रमाण पत्र जारी किया गया है, यह ऑनलाइन होने से अब आसानी से पता चल जाएगा। डीटीओ संजीव कुमार ने बताया कि हर दिन प्रदूषण सेंटर को ऑनलाइन करने की प्रक्रिया जारी है। जल्द ही सभी सेंटर ऑनलाइन हो जाएंगे।
बिना सर्टिफिकेट चलने वाले वाहनों की मिलेगी जानकारी
प्रदूषण सेंटर के ऑनलाइन होने से अब बिना प्रदूषण सर्टिफिकेट के चलने वाले वाहनों की संख्या भी विभाग को पता चलेगा। जबकि, पहले ऑफलाइन प्रमाण पत्र जारी होने से यह पता ही नहीं चलता था कि कितने वाहन बिना सर्टिफिकेट के दौड़ रहे हैं। अब वाहन की जांच होते ही फेल और पास होने की जानकारी ऑनलाइन दर्ज हो जाएगी। दूसरी ओर, पहले ऑनलाइन व्यवस्था होने के कारण किस सेंटर ने कितने सर्टिफिकेट इश्यू किए, इसकी जानकारी सेंटर संचालक के द्वारा दिए गए आंकड़े पर ही विभाग को निर्भर रहना पड़ता था। लेकिन, अब रेवन्यू की चोरी भी नहीं हो पाएगी।