पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंगया(पटना). स्वच्छ भारत अभियान के तहत कई लोगों ने शौचालय का निर्माण कराया और कई लोगों ने बहाना बनाया कि वे बनवाना तो चाहते हैं लेकिन पैसे की कमी के कारण नहीं बनवा सकते। इसी के तहत एक महिला ऐसी हैं जिन्होंने शौचालय बनवाने के लिए अपनी गाय को बेच दिया और समाज को शौचालय बनवाने के लिए प्रेरित किया। आमदनी का जरिया थी गाय...
- इन महिला का नाम तेतरी देवी है जो कि बिहार के गया जिले के तेवारीचक गांव की रहने वाली हैं।
- उनकी उम्र 70 साल है और उनकी फैमिली की आर्थिक स्थिती खराब है।
- वे इंदिरा आवास योजना के तहत बने घर में अपने पति और बेटा-बहू के साथ रहती हैं।
- जीविका समूह की अध्यक्ष भी हैं और वे गांव के कामों में सहयोग भी करती हैं।
इसलिए बनवाया शौचालय
- तेतरी देवी के मुताबिक वे शुरू से ही शौचालय बनवाना चाहती थीं लेकिन उनकी आर्थिक स्थिती ठीक नहीं थी।
- फिर जब घर में बहू आई तो उनके मन में फिर शौचालय बनवाने की बात आई, बहू ने अपने गहने बेचकर शौचालय बनवाने का भी कहा लेकिन उन्होंने मना कर दिया।
- उन्होंने गाय बेचकर शौचालय बनवाया जिसके दूध से उनकी आमदनी भी होती थी।
- गाय जाने के कारण उनके पति को दूध नहीं मिल पाता। लेकिन उन्होंने कहा कि गाय तो बाद में भी आ जाएगी, लेकिन शौचालय अभी जरूरी है।
पूरी फैमिली ने मिलकर बनाया शौचालय
- गाय 14 हजार रूपए में बिकी थी। उन पैसों से ईंट, सीमेंट, फर्सी और कई सारा सामान मंगाया।
- फिर उनकी पूरी फैमिली शौचालय निर्माण में लग गई और कुछ ही दिनों में वो बनकर तैयार हो गया।
- तेतरी देवी ने भी शौचालय के गड्डे की मिट्टी उठवाने और उसे बनवाने मदद की।
- प्रखंड विकास पदाधिकारी के मुताबिक उनकी इस सोच के कारण उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.