पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंग्वालियर. हायर सेकंडरी (इंटर) में जिले के 7 हजार 68 छात्रों ने फर्स्ट डिवीजन में परीक्षा पास की है। इस बार भी इनमें से 90% छात्रों के अंक 75% से कम होने का अनुमान है। इसी कारण सरकार की लैपटॉप योजना में केवल 10% छात्र ही शामिल हो सकेंगे। इन्हें सरकार की तरफ से लैपटॉप खरीदने के लिए 25 हजार रुपए की राशि दी जाएगी। इसके लिए हायर सेकंडरी परीक्षा में सामान्य वर्ग के छात्रों के 85% से ज्यादा, आरक्षित वर्ग के छात्रों को 75% नंबर लाना जरूरी हैं। 2015 में प्रारंभ हुई इस योजना के तहत पहले वर्ष सामान्य वर्ग के 249 छात्रों को, वर्ष 2016 में 543 तथा 2017 में 694 छात्रों को लैपटॉप खरीदने के लिए सरकार ने पैसा दिया।
16 हजार छात्रों के लिए रुक जाना नहीं
हाईस्कूल व हायर सेकंडरी परीक्षा में शामिल हुए 16 हजार 22 छात्र फेल हुए हैं। इनकी विभाग 9 जून से रुक जाना नहीं योजना के तहत परीक्षा लेगा। फेल छात्र 25 मई तक एमपी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा उन्हें केवल उसी विषय की देना होगी, जिसमें वे फेल हो गए हैं। अभी तक इस योजना में प्रदेश के 1 लाख 60 हजार छात्रों को फायदा मिला है।
गैप वाले छात्रों को भी मिलेगा मौका
जिन छात्रों ने वर्ष 2016 में हाईस्कूल परीक्षा पास की है और वे बाद में कक्षा 12 की परीक्षा नहीं दे सके हैं, ऐसे छात्र भी जून की परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। इन्हें 1 से 7 जून के बीच उत्कृष्ट स्कूल मुरार में कोचिंग दी जाएगी। इसमें भी फेल होने पर दूसरा मौका दिसंबर में मिलेगा।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.