- Hindi News
- National
- New Delhi News 71 Indian Airlifters Working In Italy Were Brought To Army Camp In Manesar To Stay Here For 14 Days
इटली में काम करने वाले 71 भारतीय एयरलिफ्ट कर मानेसर के आर्मी कैंप लाए गए, यहां 14 दिन रहेंगे
वहीं दूसरे मामले में रास्ते से जीप हटाने को कहा तो गोली मारकर ले ली जान
बालियावास गांव में पालतू कुत्ते को दुत्कारने पर हुए विवाद में दो गुटों में मारपीट हो गई। मारपीट में महिला समेत चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां पुलिस ने मेडिको लीगल रिपोर्ट (एमएलआर) के आधार पर दोनों पक्षों की ओर से शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएलएफ फेज-1 थाना पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों की ओर से मिली शिकायत पर जांच पड़ताल की जा रही है। बालियावास गांव निवासी महेंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत के अनुसार 9 मार्च को उनका बेटा विनोद स्कूटी से जा रहा था। गांव में ही वेदपाल के घर के आगे उनका पालतू कुत्ता भौंकने पर उसने दुत्कार दिया। युवक ने कुत्ते को डराने के लिए ईंट उठाकर दूसरी तरफ फैंकी, इस पर वेदपाल ने युवक पर आरोप लगाया कि उसने कुत्ते की ओर ईंट फैंकी। उस वक्त किसी तरह झगड़ा शांत हो गया और युवक घर आ गया।
शौच के लिए रुके व्यक्ति की बदमाशों ने कार लूटी
गुड़गांव|भोंडसी- सोहना स्थित अलीपुर मोड़ पर सोमवार रात को शौच के लिए रुके युवक को धक्का देकर बदमाश कार लूटकर फरार हो गए। युवक की सूचना पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी के अनुसार बदमाशों की पहचान की जा रही है।
फरीदाबाद में शराब पीने के दौरान कहासुनी पर साथी की चाकुओं से गोदकर की हत्या
भास्कर न्यूज | फरीदाबाद
फरीदाबाद और पलवल जिले में रंगों के त्योहार होली पर रंजिश और आपसी विवाद में तीन लोगों की हत्या कर दी गई। दो मामलों में दो की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई और तीन को घायल कर दिया गया। जबकि एक मामले में गली से जीप हटाने के लिए कहा तो आरोपियों ने गोली मारकर युवक की हत्या कर दी। पुलिस ने तीनों मामलों में 20 लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपी फरार हैं। वहीं फरीदाबाद के दयालपुर गांव में होली की रात घर से महज 500 मीटर की दूरी पर स्कूल परिसर में शराब पी रहे चार साथियों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। तभी दो ने अपने ही एक साथी के हाथ पकड़े और एक ने चाकुओं से ताबड़तोड़ हमलाकर हत्या कर दी। चीख पुकार सुन जब तक परिवार और गांव के लोग एकत्र होते तब तक हमलावर फरार हो गए। घायल को परिजन अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
छपरोला में कार हटाने के विवाद में हत्या
पलवल जिले के छपरोला गांव में गली में खड़ी कार को हटाने के लिए कहा तो आधा दर्जन से अधिक लोगों ने एक व्यक्ति पर हमला कर दिया। इसी दौरान एक युवक ने उसे गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। जबकि उसके भाई को गाड़ी से टक्कर मारकर घायल कर दिया। गदपुरी पुलिस ने चार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। छपरोला निवासी सुदेश ने शिकायत में कहा है कि नौ मार्च की रात करीब आठ बजे वह और उनका भतीजा नरबीर कार से घर आ रहे थे। रास्ते में गांव के ही वेदपाल, ओमबीर, पूरण सिंह, जीतू व उनके तीन अन्य साथी जीप को खड़ा कर उसमें बैठे थे। उन्होंने जीप हटाने के लिए कहा तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने गोली भी चला दी, लेकिन वे बच गए। उन्होंने इसकी जानकारी अपने भाई विजयपाल को दी। विजयपाल बाइक से आए तो आरोपियों ने उन्हें गोली मार दी। उधर, हथीन उपमंडल के रींडका गांव में होली पर रंजिश के चलते 35 वर्षीय युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई।
मानकों का उल्लंघन कर बनाए जा रहे हैंड सेनिटाइजर की फैक्ट्री पर छापा
कोरोना वायरस से फैले डर की वजह से शहर में सैनिटाइजर की बढ़ती मांग को देखते हुए मानक स्टैंडर्ड की अनदेखी करके एक फैक्ट्री में बनाए जा रहे हैंड सैनिटाइजर को स्वास्थ विभाग की टीम ने बरामद किया है। स्वास्थ्य विभाग के ड्रग एंड कंट्रोलर अमनदीप चौहान और दिनेश राणा, वरिष्ठ अधिकारी रिपन मेहता की टीम ने मानेसर क्षेत्र में सेक्टर 6 में हाईटेक इंटरनेशनल में छापेमारी की। यहां पर बड़े पैमाने पर सैनिटाइजर तैयार किया जा रहा था। टीम का कहना है कि सैनिटाइजर बनाने में डब्ल्यूएचओ के मापदंडों की उपेक्षा हो रही थी। एक साथ में इसका कोई रिकॉर्ड भी नहीं था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 3 सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए और कलर बनाने के काम पर रोक लगा दी। इसके साथ ही स्वास्थ विभाग की टीम की शिकायत पर मानेसर थाना पुलिस ने कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
आईजीआई एयरपोर्ट पर 1.30 करोड़ रुपए मूल्य की विदेशी मुद्रा बरामद
नई दिल्ली|सीआईएसएफ ने आईजीआई एयरपोर्ट टर्मिनल 3 पर एक विदेशी और एक भारतीय नागरिक के कब्जे से 6,31,025 देहराम,12850 सउदी रीआल, 300 कतरी रियाल बरामद किया। सीआईएसएफ के अधिकारियों के अनुसार दोनों पैसेंजरों से बरामद विदेशी मुद्रा की मूल्य 1.30 करोड़ रुपए बताया जा रही है। सीआईएसएफ के प्रवक्ता हेमेंद्र सिंह ने बताया 9 मार्च को शाम 7:50 पर चेक इन क्षेत्र में दो पैसेंजर इधर-उधर घूम रहे थे। जिनकी हरकत सीआईएसएफ के अधिकारियों को संदेहास्पद लगा।
अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, जेल भेजा
भास्कर न्यूज. गुड़गांव. होली पर पुलिस जांच के दौरान सेक्टर-45 में एक रेस्टोरेंट के सामने एक बांग्लादेशी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ विदेशी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर भोंडसी जेल भेज दिया गया। होली पर शहर में जांच पड़ताल के दौरान पुलिस की टीम सेक्टर-45 में जांच कर रही थी। राज रेस्टोरेंट के सामने पुलिस जांच के दौरान एक युवक पीछे मुड़कर भागने लगा। पुलिस टीम ने आरोपी का पीछा कर उसे काबू किया।
तनावपूर्ण माहौल और सुरक्षाबलों की मौजूदगी में मनाई गई होली
भास्कर न्यूज|नई दिल्ली
नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के इलाकों में बीते दिनों हुई हिंसा के चलते ज्यादातर की होली फीकी रही। कहीं-कहीं लोग सामूहिक तौर पर जश्न मनाते भी दिखे। मगर ऐसे लोगों की तादाद बहुत कम थी। पूरे इलाके में होली सुरक्षाबलों की मौजूदगी में मनाई गई।
शिव विहार, मौजपुर, भजनपुरा, चांद बाग आदि इलाकों में बीते दिनों (24-26 फरवरी) हिंसा हुई। इसमें 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और बड़ी तादाद में लोग घायल हो गए। हिंसा के बाद से इन इलाकों का माहौल तनावपूर्ण बना हुआ था। इसी तनाव के चलते मंगलवार को होली भी फीकी ही रही। सबसे ज्यादा तनावपूर्ण माहौल शिव विहार इलाके में देखा गया। यहां बड़ा तादाद में सुरक्षाबल के जवान तैनात थे। यहां लोगों ने होली मनाई तो लेकिन अपने पर ही। ऐसा ही माहौल गोकुलपुरी इलाके में भी देखा गया। मौजपुर के कुछ हिस्से में भी ऐसी ही स्थिति थी। इसके अलावा खूजरी, चांद बाग में भी होली फीकी ही नजर आई। भजनपुरा इलाके में जरूर लोग सड़क पर दिखाई दिए। यहां लोगों ने होली का जश्न तो मनाया लेकिन पिछले सालों की तुलना में यह कम था। भजनपुरा के आसपास के इलाकों गावड़ी, गोंडा आदि में भी लोग घर के बाहर होली का जश्न मनाते दिखे लेकिन तादाद कम ही रही। शिव विहार में रहने वाले राजेश शर्मा ने कहा कि इलाके का माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। हर जगह सुरक्षा बलों के जवान खड़े थे। ऐसे में लोगों ने होली अपने घरों में ही मनाई। बहुत कम लोग घर से बाहर निकले। मौजपुर में रहने वाले दीपक भाटी ने बताया कि इस साल घर से बाहर जाने का माहौल नहीं था।
वाहन चालकों को करना होगा यह भुगतान
{प्राइवेट कारों के लिए 8 मिनट निशुल्क, कमर्शियल वाहन के लिए 30 रुपए।
{प्राइवेट कारों के लिए 8-15 मिनट के लिए 50 रुपए, कमर्शियल वाहनों के लिए भी 50 रुपए।
{ प्राइवेट कारों के लिए 15-30 मिनट के लिए 200 रुपए और कमर्शियल के लिए भी 200 रुपए।
{ दोपहिया वाहन सर्कुलेटिंग एरिया में जाता है तो 200 रुपए, पार्किंग के लिए 20 रुपए।
{ 30 मिनट से अधिक समय रुकने वाले वाहनों पर 1000 रुपए जुर्माना।
नई दिल्ली स्टेशन पर ‘स्मार्ट एक्सेस कंट्रोल’ सिस्टम शुरू, अब कार, नंबर प्लेट और ड्राइवर की खिंचेगी फोटो, सर्कुलेटिंग एरिया में वाहनों की भीड़ होगी कम
शेखर घोष|नई दिल्ली
एयरपोर्ट की तर्ज पर रेलवे स्टेशन की सुरक्षा के लिए नई दिल्ली स्टेशन पर ‘स्मार्ट एक्सेस कंट्रोल’ सिस्टम मंगलवार रात से शुरू हो गया है। इस सिस्टम से दिल्ली मंडल स्टेशन परिसर में प्रवेश करने वाले वाहन व वाहन मालिकों पर नजर रखी जा सकेगी। अजमेरी गेट स्टेशन परिसर में प्रवेश और स्टेशन परिसर से बाहर निकलने वाली बस, ट्रक, कार, टैक्सी, ऑटो और दो पहिया वाहनों का नाइट विजन कैमरे से फोटो खिच जाएगा है। इस सिस्टम में वाहनों के स्टेशन परिसर में प्रवेश और निकलने का रियल टाइम नोट होगा। यह डेटा कंट्रोल रूम में लगे डिवाइस में 30 दिनों तक सुरक्षित रखा जाएगा, जिससे किसी आपराधिक घटना या स्टेशन परिसर से वाहनों की चोरी जैसे मामलों में जांच के दौरान उपयोग किया जा सकता है।
पटौदी आइटीसी होटल में जमे हैं मप्र भाजपा के 106 विधायक
भास्कर न्यूज|गुड़गांव
मध्यप्रदेश में जारी राजनीतिक उठा-पटक के बीच वहां के भाजपा के 106 विधायक गुड़गांव से लगभग 40 किलोमीटर दूर स्थित पटौदी में आइटीसी ग्रांट भारत होटल ठहरे हैं। सभी मंगलवार की देर रात यहां पहुंचे हैं और तभी से बैठकों को दौर चल रहा है। उन्हें न तो बाहर निकलने दिया जा रहा और न वे किसी से संपर्क कर पा रहे हैं। किसी में कोई भटकाव ना हो, इसके लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता उनके साथ संपर्क साधे हुए हैं। बुधवार को पूरे दिन होटल के अंदर बैठकों को दौर चलता रहा। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल के पहुंचने के बाद हरियाणा मामलों के प्रभारी अनिल जैन भी दोपहर बाद आईटीसी होटल पहुंचे, जबकि भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय मंगलवार की रात से होटल में जमे हुए थे और विधायकों का ख्याल रखे हुए थे। वह टीम को संभालने की पूरी जिम्मेवारी निभा रहे थे, जबकि केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रह्लाद सिंह पटेल के अलावा हरियाणा मामलों के प्रभारी महासचिव अनिल जैन देर शाम होटल से निकल गए। जबकि विजयवर्गीय अंदर विधायकों के साथ ही मौजूद रहे। किसी तरह के तोड़-फोड़ से बचाव के लिए भाजपा के 106 विधायकों को तावडू के आईटीसी होटल में ठहराया गया है। होटल के 70 से अधिक कमरे भाजपा ने पहले ही बुक करा रखे हैं। लगभग पूरे होटल पर भाजपा का ही कब्जा है। होटल के गेट केवल हाईकमान के आदेश पर ही खुलता है। होटल में सभी भाजपा नेताओं की हालत नजरबंद जैसी है। विधायकों को धूमने-फिरने की आजादी नहीं है। उन्हें होटल से बाहर निकलना तो दूर, बाहर झांकने तक की छूट नहीं है। सभी को होटल के भीतर ही सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। होटल के चारों तरफ गार्ड चक्कर लगा रहे हैं। हालांकि, भाजपा नेता यह मानने को तैयार नहीं हैं कि राजनीतिक उठापटक के चलते चले ही भाजपा विधायकों को आईटीसी होटल में ठहराया गया है। मीडिया से बातचीत में कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि हम यहां छुट्टियां मनाने के लिए आए हैं और हम फेस्टिव मूड में हैं। उन्होंने कहा कि अभी ज्यादा कुछ बताना सही नहीं है। विधायकों को संतुष्ट रखने का सारा दारोमदार विजयवर्गीय के ऊपर है। हालांकि, बुधवार की दोपहर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रह्लाद पटेल और हरियाणा मामलों के प्रभारी अनिल जैन होटल में पहुंचे। देर शाम तीनों नेता लौट गए, जबकि विजयवर्गीय अंदर ही डटे रहे।
पुलिस जांच के नाम पर बेकसूर लोगों को न करे परेशान: गोपाल राय
भास्कर न्यूज|नई दिल्ली
हिंसा से प्रभावित उत्तर-पूर्वी दिल्ली के इलाकों का दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने बुधवार को कानून व्यवस्था को लेकर इलाके के जिम्मेदार लोगों एवं ईस्टर्न रेंज के संयुक्त पुलिस आयुक्त आलोक कुमार एवं उत्तरी-पूर्वी जिला के पुलिस उपायुक्त वेद प्रकाश सूर्या से मुलाकात की। राय ने दोनों पुलिस अधिकारियों से मांग की कि दंगे को लेकर जिनके खिलाफ सबूत हो, उसके खिलाफ ही कड़ी कार्रवाई की जाए। बेकसूर लोगों को पूछताछ के नाम पर थाने बुलाकर परेशान न किया जाए। मंत्री एवं अन्य मौजूद लोगों की बात सुनकर उक्त पुलिस अधिकारियों ने उनको कानून के दायरे में न्याय संगत कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। राय ने कहा कि पिछले दिनों नार्थ-ईस्ट दिल्ली के इलाकों में दंगे हुए थे। अब पुलिस जांच कर कार्रवाई कर रही है।
सैर कर रहे व्यक्ति से मोबाइल लूटा , इंजीनियर समेत दो गिरफ्तार
भास्कर न्यूज|नई दिल्ली
चाणक्यपुरी इलाके के नेहरु पार्क में लूटपाट के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान ईस्ट ऑफ कैलाश निवासी हर्ष आदित्य (19) व कोटला मुबारकपुर निवासी संतोष राज उर्फ मृदुल (22) के तौर पर हुई। इनके पास से पीड़ित से छीना गया मोबाइल बरामद हो गया है। डीसीपी नई दिल्ली डिस्ट्रिक ईश सिंघल ने बताया 10 मार्च को नेहरु पार्क में झपटमारी की एक कॉल आई। मौके पर पुलिस पहुंची जहां पब्लिक ने एक युवक को पकड़ रखा था। वह शराब के नशे में था। वहीं उसका साथी मृदुल वहां से भाग गया था। पीड़ित ने पुलिस को जानकारी दी कि शाम साढ़े छह बजे वह नेहरु पार्क में सैर कर रहा था। तभी वहां पर दो युवकों ने उसे पीटा और मोबाइल छीन लिया।
कुत्ते को दुत्कारने पर 2 गुटों में झगड़ा, दोनों पक्षों पर केस
इन स्थानों पर जाने से बच रहे हैं लोग| कोरोना वायरस का डर लोगों में घर कर गया है। लोग मार्केट व मेट्रो में नजर आ रहे हैं। लेकिन मौज-मस्ती वाली जगहों पर भीड़ से बचने लगे हैं। खासकर गुड़गांव के स्पा सेंटर, सिनेमा हॉल, होटल व बार में जाने से लोग कतराने लगे हैं। सेक्टर-31 निवासी राजकुमार गोयल ने बताया कि कोरोना के डर से लोगों ने स्पा, होटल, सिनेमा व बार में जाना तक बंद कर दिया है। मेट्रो में सफर करने वाले 80 फीसदी से अधिक यात्री मुंह पर कपड़ा या फिर मास्क लगाकर ही सफर कर रहे हैं। उधर, गुड़गांव सेक्टर-38 स्थित मेदांता अस्पताल पर टॉप फ्लोर पर कोरोना के पेशंट के लिए आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। हालांकि अस्पताल प्रबंधन यहां से लोगों के लिए खतरा नहीं मानता है।
निजी अस्पताल में 14 इटलीवासियों का चल रहा है इलाज
स्टेशन परिसर में प्रवेश करने वाले वाहनों के आने और जाने का समय होगा दर्ज, 30 दिनों तक दर्ज रहेगा ब्योरा
भास्कर न्यूज | गुड़गांव
इटली में काम करने वाले 71 भारतीय लोगों को एयर लिफ्ट करके भारत लाया गया। इन्हें बुधवार को मानेसर में कोरोना संदिग्धों के इलाज व जांच के लिए विशेष रूप से बनाए गए आर्मी कैंप में रखा गया है। सभी फिलहाल स्वस्थ्य है। किसी में भी अभी तक कोरोना के कोई लक्षण नहीं मिले है। इधर गुड़गांव में कोरोना वायरस से पीड़ित दो कंपनियों का इलाज जहां दिल्ली में चल रहा है वहीं 14 विदेशी (इटली निवासी) पेशंट यहां के निजी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग कोरोना वायरस को लेकर काफी गंभीर नजर आ रहा है। बुधवार को कई डाक्टरों ने एंबुलेंस के ड्राइवर व ईएमटी को भी कोरोना से बचाव को लेकर ट्रेनिंग दी। साथ ही एक एंबुलेंस को स्पेशल कोरोना के मरीजों के लिए तैनात किया है। वहीं किसी भी मरीज को कोरोना संबंधी जानकारी देने के लिए एंबुलेंस के कंट्रोल रूम नंबर 108 को भी जारी किया गया है, जिससे कि कोई भी व्यक्ति कोरोना संबंधी जानकारी ले सकेंगे।सिविल सर्जन जेएस पूनिया ने बताया कि बुधवार को 71 भारतीय नागरिकों को मानेसर के आर्मी कैंप में भर्ती कराया गया है। सभी लोग इटली में काम करते थे। वहां फैले कोरोना के खतरे को भांपते हुए इन्हें एयर लिफ्ट किया है।
नई दिल्ली, गुरुवार 12 मार्च, 2020 |
04
दिल्ली. एनसीआर**
पुलिस ने 3 अलग-अलग मामलों में 20 लोगों के खिलाफ हत्या का केस किया दर्ज
होटल और स्पा सहित बार का कारोबार भी हुआ ठप
नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के हिंसाग्रस्त क्षेत्रों का मामला
विभूति मार्ग अजमेरी गेट पर ‘स्मार्ट एक्सेस कंट्रोल’ लगाया है।
स्मार्ट एक्सेस कंट्रोल’ सिस्टम का रेलवे में पहली बार दिल्ली मंडल में प्रयोग शुरू किया है। यह सिस्टम स्टेशन परिसर में सुरक्षा के साथ सर्कुलेटिंग एरिया में वाहनों की लगने वाली भीड़ पर नियंत्रण रखने में मदद करेगा।
एससी जैन, डीआरएम, दिल्ली डिवीजन
स्टेशन परिसर से वाहनों की चोरी और आपराधिक घटनाओं पर रहेगी नजर
30 मिनट के बाद रुके तो देना होगा 1000 रुपए जुर्माना
अगर आप अजमेरी गेट नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर रिश्तेदार को वाहन से छोड़ने या लेने जा रहे हैं तो पिक एंड ड्राप लेन में 30 मिनट के बाद एक मिनट भी अधिक रुके तो आपको 1000 रुपए जुर्माना देना होगा। उत्तर रेलवे ने सर्कुलेटिंग एरिया में लगने वाली भीड़ खत्म करने के लिए पैनल्टी सिस्टम शुरू कर दिया है। अब स्टेशन परिसर में 8 मिनट के अंदर वाहन चालक को पिक एंड ड्राप लेन से निकलना अनिवार्य होगा, यह पूरी तरह से निशुल्क होगा।
दिल्ली मंडल ‘स्मार्ट एक्सेस कंट्रोल’ सिस्टम का प्रयोग अजमेरी गेट नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के बाहर सर्कुलेटिंग एरिया व पिक एंड ड्राप लेन पर वाहनों की भीड़ को खत्म करने के लिए भी इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके लिए भभूति मार्ग से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन में प्रवेश करते ही पांच बूम बैरियर लगाए गए हैं। इसमें चार कारों के लिए और एक बैरियर दो पहिया वाहनों के लिए लगाया है। इसमें बैरियर नंबर एक से बस, ट्रक कमर्शियल वाहन, प्राइवेट कार और बैरियर नंबर दो से कार और बैरियर नंबर तीन व चार ओला, उबर, काली-पीली टैक्सियों लिए है। वहीं बैरियर नंबर पांच दोपहिया वाहनों के लिए, बैरियर एक और दो से पिक एंड ड्राप लेन जाएगी और जिसमें वाहन सवारी को उतारकर या लेकर स्टेशन परिसर से बाहर निकल जाएंगे। अब काली-पीली पट्टी वाली टैक्सी व ओला-उबर पिक एंड ड्राप लेन में नहीं जा पाएंगे।
होटल के अंदर बुधवार को चलता रहा बैठकों का दौर
गुड़गांव. तावडू के होटल आईटीसी में ठहरे एमपी के भाजपा विधायक।
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रह्लाद पटेल और अनिल जैन वार्ता करके देर शाम वापस लौटे
पार्टी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय संभाले रहे मोर्चा