कैंप में 75 यूनिट रक्त हुआ एकत्र
डेराबस्सी| बार एसोसिएशन डेराबस्सी द्वारा खूनदान कैंप का आयोजन किया गया। इसमें स्वयंसेवा के सहयोग से 75 यूनिट एकत्रित किए गए। इस कैंप में सेक्टर 32 में से डॉक्टरों की टीम आई हुई थी जिसका नेतृत्व डॉ दया प्रीत ने
किया। इस कैंप का उद्घाटन डेराबस्सी के जज श्री गौरव दत्ता और जज श्री जगमीत सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि खूनदान एक महादान है जिससे किसी की भी जिंदगी को बचाया जा सकता है और खूनदान करने से शरीर मे किसी भी प्रकार की बीमारी पैदा नहीं होती। इस मौके बार एसोसिएशन के प्रधान नितिन कौशल, उप प्रधान गुरजंट चौहान, सचिव राजेश सागर, संयुक्त सचिव नवदीप कौर, पूर्व प्रधान मुकेश गांधी और जसबीर चौहान के अलावा बार एसोसिएशन के काफी सदस्य मौजूद थे ।