पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

संभल में ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, 8 मजदूरों की मौत; 3 की हालत गंभीर: CM ने किया मुआवजे का एलान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

संभल. शनिवार सुबह संभल जिले के राजपुरा इलाके के अनूपशहर रोड में एक टैक्टर ट्राली पलट गया। जिस कारण 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 3 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां 3 लोगों की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

 

 

 

- जानकारी के अनुसार, हादसे में मरने वाले सभी लोग मुरादाबाद के डिलारी के रहने वाले थे और दरी बनाने का काम करते थे। वे आज सुबह दरी बेचने के लिए अलीगढ़ जा रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने सभी मृतकों की पहचान कर ली है।

 

सीएम योगी ने प्रकट किया शोक
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संभल में ट्रैक्टर ट्राली पलटने की दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सीएम ने मृतक आश्रितों को दो लाख व घायलों को पचास हज़ार की आर्थिक मदद की घोषणा की है।  


क्या कहना है एसपी का
- संभल एसपी राधे मोहन सिंह भरद्वाज ने बताया कि हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है जबकि 4 लोग घायल हैं।  घायलों में 3 की स्थिति गंभीर बनी हुई है। जिन्हें इलाज के लिए असपताल में भर्ती कराया गया है। 

खबरें और भी हैं...