पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंहोशियारपुर(लुधियाना). 12 अप्रैल को छाती में दर्द के कारण 108 एंबुलेंस सेवा को फोन कर सिविल हॉस्पिटल होशियारपुर में दाखिल हुई डिंपल रानी (30) की तबीयत बिगड़ने पर 13 अप्रैल को उसे निजी हॉस्पिटल लुधियाना रेफर कर दिया गया। जहां पर इलाज दौरान उसकी मौत हो गई। डिंपल का पति दीदार सिंह राज मिस्त्री है और हॉस्पिटल का बिल न दे पाने के कारण उसको पत्नी का शव नहीं दिया जा रहा। ये था पूरा मामला...
- पति दीदार सिंह ने बताया कि लुधियाना के हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने उससे कहा कि डिंपल का ऑपरेशन करना पड़ेगा तभी हालत में सुधार हो सकता है।
- उसने डॉक्टरों को बताया था कि वह बहुत गरीब है उसके हिसाब से ही इलाज किया जाए।
- दीदार सिंह ने बताया कि डॉक्टरों ने 11 घंटे ऑपरेशन करने में लगाए लेकिन इसके बाद भी उसे पत्नी को मिलने नहीं दिया गया।
- 14 अप्रैल को जब उसे पत्नी से मिलाया तो उसे एहसास हो गया था कि वह जीवित नहीं है।
- दीदार ने बताया कि ड्यूटी पर नर्स ने उससे 8 हजार रुपए की दवाएं और मंगवाई, जब वह यह दवाएं वापस आ रहा था तो ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर ने उसे कहा कि अब कोई फायदा नहीं है।
- दीदार ने कहा कि जब उसकी पत्नी जीवित ही नहीं है तो दवाएं किस लिए मंगवाई जा रही हैं।
- इसके बाद हॉस्पिटल ने उसे एक लाख दस हजार रुपए का बिल थमा दिया और कहा कि पैसे जमा करवाकर वह शव ले जा सकता है।
- जब उसने इतने पैसे जमा करवाने में असमर्थता जताई तो उसे 75 हजार रुपए जमा करवाने के लिए कहा गया। इसके बाद वह अपने घर वापस आ गया।
- दीदार सिंह ने बताया कि उसने डॉक्टरों से कहा था कि वह गरीब है उसके पास मात्र पंद्रह हजार रुपए ही हैं जो वह गांव से इकट्ठा करके लाया है लेकिन हॉस्पिटल प्रबंधन पैसे जमा कराने के बाद ही शव देने की बात कही।
हादसे में लगी थी चोट
- परमजीत सिंह पम्मा, भाई गुरनाम सिंह, हरमेश कुमार और गुरमेल के सामने दीदार सिंह ने बताया कि वह पत्नी और बच्चों के साथ 9 अप्रैल को लुधियाना से फगवाड़ा होते हुए बस से करीब साढ़े चार बजे माहिलपुर आने के लिए चढ़ा था।
- बस बहराम के पास अनियंत्रित होकर गड्ढे में उतर गई। पुलिस वालों और राहगीरों ने उन्हें बस से निकाला तो पत्नी डिंपल रानी को छाती पर अंदरूनी चोट लगी।
- जिसका दर्द 12 अप्रैल की रात ज्यादा बढ़ने के कारण उसे 108 एंबुलेंस में डिंपल को सिविल अस्पताल होशियारपुर पहुंचाया, यहां से डॉक्टरों ने 13 अप्रैल को उसे निजी अस्पताल लुधियाना रेफर कर दिया था।
- दीदार सिंह ने बताया कि वह राज मिस्त्री का काम करता है उसके तीन बच्चे हैं। बड़ी लड़की दस साल की और बेटे छह और तीन साल के है। पत्नी डिंपल पांच महीने से गर्भवती थी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.