पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंलखनऊ. उन्नाव और कठुआ रेप केस की घटनाओं के बाद यूपी के एटा जिले में सोमवार को एक 8 साल की बच्ची के साथ रेप के बाद हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़की एटा में शादी समारोह में शामिल होने के लिए परिजनों के साथ आई थी। मामले में जिलाधिकारी ने बालिका के परिजनों को 10 लाख रूपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। वहीं, राजधानी लखनऊ के हजरतगंज में एक युवती को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।
क्या कहना है एटा पुलिस का?
-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अखिलेश कुमार चौरसिया ने बताया कि सोमवार रात शादी समारोह में अपने परिवार के साथ 8 साल की बालिका शामिल होने आई थी। रात करीब डेढ़ बजे शादी की रश्म चल रही थी और घर में तेज म्यूजिक और शहनाई बज रही थी। सभी लोग शादी के कार्यक्रम में बिजी थी। उसी समय एक युवक मौका पाकर बच्ची को उठाकर गली में ले गया और वहां एक निर्माणाधीन मकान के एक कमरे में ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया और फिर वही उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।
- काफी ढूंढने के बाद बच्ची का लहूलुहान शव बगल के निर्माणाधीन मकान में मिला। घटना की खबर मिलते ही परिजन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार किया।
- फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस घटना के बाद लोगों में आक्रोश है। जिला अधिकारी अमित किशोर ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से महिला सम्मान कोष से 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता मृतका के परिजनों को दी जा रही है।
लखनऊ में युवती के साथ रेप
- वहीं, राजधानी में एक युवती के साथ मारपीट के बाद रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला हजरतगंज के वजीर हसन रोड का है।
- आरोपी युवक एक जेई का ड्राइवर है। जेई और उनका पूरा परिवार प्रतापगढ़ में ही रहता है। जेई के इस फ्लैट में उनका ड्राइवर रहता है। सोमवार रात वह एक युवती को बहला-फुसलाकर फ्लैट पर लेकर आया। युवती ने आरोप लगाया कि ड्राइवर ने उससे दुष्कर्म किया और विरोध करने पर उसे मारापीटा भी। किसी तरह वह भागकर हजरतगंज थाने पहुंची। उसने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
क्या कहना है पुलिस का
- एएसपी पूर्वी सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि की सूचना खुद पीड़ित युवती ने पुलिस के कण्ट्रोल रूम पर दी थी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी सुल्तानपुर निवासी को गिरफ्तार कर लिया है। जिस घर में वारदात को अंजाम दिया गया वह घर प्रतापगढ़ में तैनात जूनियर इंजीनियर का है और आरोपी उसका ड्राइवर है। आरोपी के पास ही घर की चाबी रहती थी जिसके चलते उसके द्वारा घर पर वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है साथ ही पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है।
गोरखपुर में दिव्यांग के साथ दुष्कर्म
- गोरखपुर के गुलरिहा थानाक्षेत्र के एक गरीब मजदूर की 14 साल की दिव्यांग के साथ रेप का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक ऑटो चालक ने टॉफी दिलाने के बहाने खेत में ले जाकर रेप कर दिया। बच्ची की चीख सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ कर उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.