- Hindi News
- National
- New Delhi News 81 Congress Mlas From Madhya Pradesh Disturbed In Jaipur Gehlet Arrived To Receive Himself
मप्र के 81 कांग्रेस विधायकाें की जयपुर में बाड़ाबंदी, खुद रिसीव करने पहुंचे गहलाेत
समधी के घर गमी का रंग डाल लौट रहे थे
सिंधिया समर्थक 22 विधायक बेंगलुरू में, भाजपा के 105 विधायक हरियाणा के मानेसर में
सियासी उठापटक के बीच मध्यप्रदेश से 78 कांग्रेस विधायकों को बुधवार दाेपहर तीन बजे भोपाल से जयपुर लाया गया। तीन विधायक देर रात तक जयपुर पहुंचे। एेसे में जयपुर पहुंचने वाले विधायकाें की संख्या 81 तक पहुंच गई। हालांकि, कांग्रेस ने भरोसेमंद 14 विधायकों को भोपाल में ही रोका है। जयपुर के ट्री हाउस रिसाॅर्ट में 38 अाैर ब्यूना विस्टा रिसाॅर्ट में 40 विधायकाें काे ठहराया गया। दाेनाें रिसाॅर्ट के अासपास पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था चाैकस कर दी गई है। किसी काे अाने जाने की इजात नहीं है। कांग्रेस अालाकमान ने इस बाड़ेबंदी की कमान सीएम अशाेक गहलोत काे दी है। गहलाेत खुद इन विधायकों को रिसीव करने जयपुर एयरपाेर्ट पर पहुंचे। सीएम गहलोत ने कहा कि कैसे लोकतंत्र की हत्या हो रही है। हर कोई देख सकता है कि मध्य प्रदेश में किस तरह से विधायकों की खरीद फरोख्त का प्रयास किए जा रहे हैं। भाजपा का ऐसा नंगा नाच कभी नहीं देखा गया है।
सादलपुर में पुलिस पर हमला, भाग कर बचानी पड़ी जान
सादुलपुर (चूरू)| जिले के गांव चिमनपुरा में 10 मार्च की दोपहर में दूधवाखारा थाना के हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गई पुलिस पथराव, एसएचओ से मारपीट व गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए गए। पुलिस पर हमला कर हिस्ट्रीशीटर को छुड़वा लिया। हमले में थानाधिकारी सहित चार पुलिसकर्मियों के मामूली चोटें आईं। चौतरफा घिरने पर पुलिस ने हवाई फायर कर किसी तरह जान बचाई। पुलिस ने मौके से 10 लोगों को गिरफ्तार भी किया। दूसरी तरफ चिमनपुरा के ग्रामीणों ने विधायक डॉ. कृष्णा पूनिया से मिलकर थानाधिकारी पर महिलाओं के साथ मारपीट व दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है।
रायपुर में 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
भास्कर न्यूज | रायपुर
शहर के उरला थाना इलाके में एक 10 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना का मामला सामने आया। बुधवार को इस मामले के आरोपी को पुलिस ने घेराबंदी कर खोज निकाला और अब थाने में उससे इस मामले में पूछताछ चल रही है। आरोपी 19 साल का युवक है, जिसका नाम रंगीला यादव है।
थाने से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार की शाम किराने की दुकान से अगरबत्ती लेकर मासूम लौट रही थी। वह घर जा रही थी। इसी मुहल्ले में रहने वाले रंगीला ने उसे अपने पास बुलाया और फिर मुंह दबाकर उठा लिया। आरोपी उसे पास ही में बने सांस्कृतिक भवन के अंदर लेकर गया, वहीं इस घटना को अंजाम दिया और भाग गया। बच्ची भागकर घर गई और परिजनों को इस घटना की जानाकरी दी। दूसरी घटना खमतराई थाने के आरवीएच कॉलोनी में हुई। यहां 16 साल की नाबालिग को लिफ्ट देने के बहाने ओपिन बाग नाम का युवक अपने साथ ले गया और अश्लील हरकत की। इस ममाले की जांच पुलिस कर रही है।
3 सवालों से समझिए राजस्थान की सियासत की सेहत
1 क्या राजस्थान में भी एमपी जैसे हालात बन सकते हैं?
{नहीं। राजस्थान के अशोक गहलोत तीसरी बार सीएम हैं। गहलोत की पिछली सरकार के समय उनके पास 96 कांग्रेस विधायक ही थे। उस समय बसपा के 6 विधायकों काे पार्टी में मिलाकर सरकार के विधायकाें की संख्या 102 कर दी थी। यह बहुमत की बार्डर लाइन है, तब भी पांच साल सरकार चलाई थी।
दिग्विजय ने किया दावा
22 बागी विधायकों में से 13 विधायक वापस आ जाएंगे। बागी विधायकों ने विधानसभा सदस्यता छोड़ी है, पार्टी नहीं। इसलिए फ्लोर टेस्ट का इंतजार कीजिए।
शिवराज ने कहा
कमलनाथ की सरकार गिरनी तय है। शुरुआत हो चुकी है। यशोधरा राजे ने कहा- जल्दी ही शिवराज के नेतृत्व में सरकार बनेगी।
राजमाता हमारे बीच हाेतीं ताे इस निर्णय पर गर्व करतीं : राजे
आज यदि राजमाता साहब हमारे बीच होतीं तो इस निर्णय पर जरूर गर्व करतीं। ज्योतिरादित्य ने राजमाता जी द्वारा विरासत में मिले उच्च आदर्शों का अनुसरण करते हुए देशहित में यह फैसला लिया है, जिसका मैं व्यक्तिगत और राजनीतिक दोनों ही तौर पर स्वागत करती हूं।
वसुंधरा राजे, पूर्व सीएम राजस्थान
प्रेम संबंध के शक में युवक की हत्या, प्राइवेट पार्ट भी काटा
भास्कर न्यूज | डग (झालवाड़)
डग क्षेत्र के छान गांव में धुलंडी के दिन मंगलवार को हैवानियत भरी वारदात अंजाम दी गई। छान गांव में युवक की एक महिला से प्रेम संबंध के शक में धुलंडी के दिन दोपहर में रास्ते में घात लगाकर बैठे 4 लोगों ने हत्या कर दी और उसका प्राइवेट पार्ट भी काटकर फेंक दिया। इस वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने कार्रवाई कर तीन जनों को गिरफ्तार कर लिया है। एक फरार है।
डग थानाप्रभारी राजपालसिंह ने बताया कि छान गांव निवासी जालमसिंह (25) पुत्र शिवसिंह धुलंडी के दिन सुबह 10 बजे के करीब छान से धतुरिया अपने एक साथी के साथ बाइक से गया था। वहां से लौटते समय गांव से करीब 200 मीटर रास्ते में घात लगाकर बैठे 4 जनों ने दोपहर डेढ़ बजे के करीब उन पर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान जालमसिंह का साथी जान बचाकर भाग गया, लेकिन हमलावरों ने जालमसिंह को पकड़ लिया।
नालपुर में अवैध संबंध का उलाहना देने पर युवक की पीट-पीटकर हत्या
खेतड़ी (झुंझुनूं) | नालपुर में मंगलवार देर रात को एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। मारपीट में घायल काे परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अवैध संबंधाें का उलाहना देने पर यह वारदात हुई। वह चार मार्च काे ही जेल से बाहर अाया था। इस संबंध में चार जनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया गया है। मृतक के पिता श्योदान सिंह ने बताया कि मंगलवार की सुबह पुरानी बात को लेकर मिंटू व ज्ञानचंद के बीच झगड़ा हो गया था। इसके बाद रात करीब 11 बजे मिंटू फिर उनके घर आया, जिसको देखकर ज्ञानचंद ने उसे घर पर आने का कारण पूछा तो वह झगड़ने लगा। शोर सुनकर मिंटू की मां प्रेम देवी, बहन कविता व चचेरा भाई राकेश वहां आए और सबने मिलकर लात घुसों से ज्ञानचंद के साथ मारपीट की जिससे वह घायल हो गया।
मासूम भाई-बहन का अपहरण कर हत्या की, शव झरने में फेंके
भास्कर न्यूज | बैतूल
बच्ची द्वारा महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखने और उसकी प|ी काे बताने का कहने पर युवक ने दाेस्त के साथ मिलकर बच्ची अाैर उसके भाई का अपहरण कर गला दबाकर हत्या कर दी। दाेनाें के शव चिखलार झरने में फेंक दिए थे। सदर निवासी नगरपालिका सफाईकर्मी पांडू बेले की 11 साल की बेटी सरस्वती तथा 6 साल का बेटा राजकुमार 9 मार्च को दोपहर 3.30 बजे से लापता थे। मां की निशानदेही पर पुलिस ने रात में आरोपी इंद्रपाल सिंह उर्फ गड्डी निवासी बैलबाजार सदर तथा ऑटो चालक श्याम सरनेकर निवासी गेंदा चौक सदर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपियों ने दोनों की हत्या करना कबूल कर लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 10 मार्च को शव झरने से निकाले। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश दो दिन की रिमांड पर लिया है।
बेटी से कोर्ट मैरिज से नाराज पिता ने युवक को मार डाला
कानड़ | विवाहित बेटी से कोर्ट मैरिज करने से नाराज उसके पिता व बुआ के दो लड़कों ने युवक की होली के दिन हत्या कर दी। मृतक भारतसिंह पिता सरदार सिंह सौंधिया (24) हरनावदा का रहने वाला था। अभी आगर में रह रहा था।घटना आगर मालवा जिले झलारा गांव में हुई।
पुलिस के अनुसार हरनावदा गांव की संगीता पिता सुरेश सिंह सौंधिया की शादी कुम्हारिया गांव के प्रतिपालसिंह के साथ हुई थी। वह ससुराल से भागकर आई और हरनावदा के ही भारतसिंह के साथ रहने लगी। 10 मई 2019 में दोनों ने आगर मालवा कोर्ट में विवाह कर लिया। इससे युवती के परिजन नाराज थे। सोमवार रात संगीता के पिता सुरेश सिंह व बुआ का लड़के बहादुर सिंह व धारा सिंह ने भारत को मोबाइल लगाकर हरनावदा बुलाया। भारत बाइक से हरनावदा पहुंचा तो आरोपी उसे जंगल में ले गए और धारदार हथियारों से हत्या कर दी।
इंदौर: नशे में लड़की ने कार से पिता-पुत्र को रौंदा, साथियों समेत फरार
भास्कर न्यूज | इंदौर
पिपल्याहाना में होली पर अपने रिश्तेदार के घर गमी का रंग डालकर लौट रहे पिता-पुत्र को अंध गति से आई एक कार ने टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में दोनों की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार एक लड़की चला रही थी, जो नशे में धुत थी। कार में सवार अन्य लड़के-लड़कियां भी नशे में थे। ये लोग क्रिसेंट वाटर पार्क से लौट रहे थे। हादसे के बाद सभी मौके से फरार हो गए।
खुड़ैल टीआई रूपेश दुबे के अनुसार घटना मंगलवार शाम 5 बजे की है, जिसमें कम्पेल के 60 वर्षीय मुरारीलाल पटेल और उनके 36 वर्षीय बेटे तेजकरण की मौत हो गई। कम्पेल के सरपंच सुभाष चौधरी ने बताया कि मुरारीलाल के ससुर का देहांत हो गया था, वहां गमी का रंग डालने के लिए पिता-पुत्र बाइक से गए थे। लौटते वक्त बिहाड़िया गांव के प ास सामने से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। पिता-पुत्र बाइक सहित उछलकर सड़क किनारे जा गिरे। दोनों को सिर व हाथ-पैर में गंभीर चोट आई। वे मदद के लिए चिल्लाते रहे, लेकिन कार में सवार लोग मदद करने के बजाय भाग गए। ग्रामीणों ने पुलिस और 108 को फोन लगाकर जानकारी दी। 108 से उन्हें एमवायएच ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। सरपंच ने बताया कि मुरारीलाल गांव के छोटे किसान थे और बेटा ड्राइवरी करता था। उनके घर में अब तेजकरण का 8 साल का मासूम बेटा ही वारिस बचा है।
इंदौर: पितृ पर्वत पर विराजे 71 फीट ऊंचे पितरेश्वर हनुमान
भास्कर न्यूज | इंदौर. इंदौर में पितृ पर्वत पर 108 टन वजनी हनुमानजी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई। 14 फरवरी से 3 मार्च तक यज्ञ और महाशिवपुराण के साथ श्री राम कथा का आयोजन हुआ। मुरारी बापू, अवधेशानंद महाराज सहित देश के कई बड़े संतों ने श्री पितरेश्वर हनुमानधाम पर आकर आशीर्वाद लिया। आयोजन की कमान भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के हाथ में थी। 3 मार्च को सात किमी लंबे मार्ग पर नगर भोज हुआ। आयोजकों का दावा है कि 10 लाखों से ज्यादा लोगों ने प्रसादी ग्रहण की और यह देश का सबसे बड़ा नगर भोज है। इसे यूके के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड दर्ज किया गया।
3 सीएम गहलोत और सचिन के बीच विवाद कहां तक पहुंच सकता है? { सीएम की कुर्सी की खींचतान राजस्थान में भी है, लेकिन ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसा कदम पायलट नहीं उठाएंगे। क्योंकि पायलट के पास 2 पद पहले से हैं। डिप्टी सीएम और छह साल से पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष का पद उनके पास है। अाराेप है कि उनकी उपेक्षा की जा रही थी। समानता यह है कि सिंधिया की तरह सचिन पायलट भी राहुल गांधी के करीबी माने जाते हैं।
2क्या भविष्य में सरकार गिराने के हालात बन सकते हैं?
{ वैसे तो राजनीति में कुछ भी संभव है। लेकिन अंकगणित इस संभावना काे नकार रहा है। बीजेपी के अभी आरएलपी गठबंधन के साथ 75 विधायक हैं। 13 निर्दलीय हैं। इन 13 में से 12 तो गहलोत के करीबी अाैर कांग्रेस पृष्ठभूमि से जुड़े हैं। कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने के लिए 13 निर्दलीय विधायकाें की अाेर से भाजपा काे समर्थन देने के अलावा कांग्रेस के कम से कम 26 विधायकों को इस्तीफा दिलवाना पड़ेगा।
एेसे अवसरवादी पहले ही चले जाते ताे ठीक रहता, जनता माफ नहीं करेगी : सीएम अशोक गहलोत
मंंगलवार दोपहर को सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट किया कि भाजपा जब देश की अर्थव्यवस्था, लोकतांत्रिक संस्थाओं व सामाजिक ताने बाने के साथ ही न्यायपालिका को बर्बाद कर रही है। ऐसे में राष्ट्रीय संकट के समय कुछ नेता खुद की राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं के लिए भाजपा से हाथ मिला रहे हैं। सिंधिया ने लोगों के साथ ही विचारधारा के साथ विश्वासघात किया है। ऐसे लोग बिना पावर कामयाब नहीं हो सकते हैं। सिंधिया के भाजपा ज्वाइन करने के बाद गहलोत ने ट्वीट किया कि अवसरवादी लोग पहले ही चले जाते तो ठीक रहता। कांग्रेस ने बहुत कुछ दिया, पदों पर रखा और एमपी व केंद्रीय मंत्री बनाया। मौका आने पर मौकापरस्ती दिखाई। जनता माफ नहीं करेगी।
मप्र के कांग्रेस विधायकों की जयपुर एयरपोर्ट पर सीएम गहलोत ने अगवानी की।
मध्य प्रदेश में सत्ता बचाने-पाने की मोर्चाबंदी: राजस्थान तक बढ़ी सियासी सरगर्मियां
सिंधिया का भाजपा में शामिल होना दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण : पायलट
कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष और डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने ट्वीट किया कि ज्योतिरादित्य सिंधिया का इस प्रकार बीजेपी में शामिल हो जाना दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। मेरा मानना है कि उनके बीजेपी में जाने की बजाए यदि मामला कांग्रेस के भीतर ही सुलझ जाता तो बेहतर होता। इससे पहले भी एक पायलट ने ट्वीट करके उम्मीद जताई थी कि कांग्रेस नेतृत्व इस मामले को सुलझा लेगा।
राजकुमार
सरस्वती
इसी कार से हुई दुर्घटना।
पुलिस बोली- जांच कर रहे हैं
टीआई रूपेश दुबे के अनुसार लोगों ने उन्हें भी यही बताया है कि कार चलाने वाली लड़की व अन्य साथी नशे में थे। हम मामले की जांच कर रहे हैं। वाटर पार्क से लेकर अन्य जगहों के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जाएंगे।
{45 फीट लंबी है गदा, 9 बाय 18 फीट की रामायण भी है।
{मूर्ति का तेज वास्तु के हिसाब से देता है दिखाई।
{सात चक्रों वाले हैं संकट मोचन, चबूतरे के अंदर लाइब्रेरी भी।
नई दिल्ली, गुरुवार 12 मार्च, 2020 |
05
मध्य प्रदेश. छत्तीसगढ़. राजस्थान**