पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंबीकानेर. 84 साल का दूल्हा और 80 साल की दुल्हन। बेटे-बेटियों, पोते-पोतियों और परिवार के सभी सदस्यों के साथ सिर पर साफा पहने...सजे-धजे दूल्हे की जब बारात निकली तो पूरा शहर इस देखने उमड़ पड़ा। मौका था पीआरओ ऑफिस से वाहन चालक के रूप में 24 साल पहले रिटायर हुए चेतनदास गहलोत की शादी का। इनकी शादी 75 साल पहले हुई थी, उस समय चेतनदास 8 साल के थे और उनकी पत्नी कमला देवी उनसे भी छोटी।
- 75 साल पहले हुई शादी की यादों को फिर से ताजा करने के लिए उन्होंनें परंपरागत रूप से विवाह करने का निर्णय लिया। उनके इस निर्णय पर पूरा परिवार सहमत हुआ।
- परिवार के सभी सदस्यों ने सामाजिक परंपराओं के अनुसार मेहंदी से लेकर सभी रस्में पूरी की। गुरूवार को सज-धज कर दूल्हे के रूप में चेतनदास बारात लेकर रवाना हुए। नाचते गाते बाराती धर्मनगर द्वार पहुंचे। बारातियों का जोरदार स्वागत हुआ। वरमाला हुई और फेरे और विदाई की रस्म भी हुई।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.