पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मां वैष्णो देवी दर्शन के लिए 85 सदस्यीय जत्था रवाना

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुरी स्टेशन से रवाना होते श्रद्धालु।

सिल्ली | जय माता दी यात्रा मंच सिल्ली के तत्वाधान में गुरुवार को सिल्ली से 85 महिला पुरुष श्रद्धालुओं का जत्था पूरे उत्साह व श्रद्धा भाव के साथ मां वैष्णो देवी दर्शन के लिए रवाना हुआ। सभी श्रद्धालु मूरी स्टेशन से जम्मू तवी एक्सप्रेस से रवाना हुए। स्टेशन छोड़ने आए श्रद्धालुओं के परिजनों एवं श्रद्धालुओं ने माता का जयकारा लगाया एवं परिजनों एवं मंच के सदस्यों ने उनकी यात्रा मंगलमय होने की कामना की। मंच के संतोष साव ने कहा कि मां वैष्णो देवी के दर्शन से जीवन में आत्मविश्वास, नई ऊर्जा एवं समृद्धि आती है।

वहीं उन्होंने कहा कि वे लोग मां वैष्णो देवी दर्शन के पश्चात ऋषिकेश, हरिद्वार व लक्ष्मण झूला आदि जगहों का भी दर्शन करेंगे। इस जत्था में राहुल आश, राजेश कोइरी, टिंकू गुप्ता, कार्तिक कोइरी, संजीव भगत, रमेश बड़ाइक, जग्गुराम महतो आदि शामिल हैं
खबरें और भी हैं...