अफगानिस्तान में 9 हक्कानी आतंकवादी ढेर
अफगानिस्तान में 9 हक्कानी आतंकवादी ढेर
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने अफगानिस्तान के परिचालन समन्वय समूह के बयान के हवाले से बताया, \"\"अफगान के विशेष अभियान बलों ने रविवार को पाकतिका प्रांत में हक्कानी नेटवर्क पर हवाई हमले किए, जिसमें नौ हक्कानी बंदूकधारी मारे गए और उनकी दो मोटरसाइकिलें नष्ट हो गईं।\"\"
आतंकवादी संगठन तालिबान से संबंधित हक्कानी नेटवर्क को अमेरिका ने 2012 में आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया था।
--आईएएनएस