पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • New Delhi News 9 People Including 4 Women Arrested While Trying To Send To Canada On Fake Passport Sent To Jail

फर्जी पासपोर्ट पर कनाडा भेजने की कोशिश करते 4 महिलाओं सहित 9 लोग गिरफ्तार, जेल भेजे गए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आईजीआई एयरपाेर्ट पर सीआईएसएफ ने 7 मार्च को कबूतरबाजी में चार महिला और पंाच पुरुषों सहित 9 लोगों को पकड़कर इमीग्रेशन अधिकारियों को सौंप दिया है। पकड़े गए लोगों में चार गुजरात, चार पंजाब और एक दक्षिण भारत से है। कबूतरबाजी के सरगना ने पहले पांच लोगों का असली पासपोर्ट पर कनाडा का असली वीजा लगवाया और बाद में चार लोगों का उसी नाम से फर्जी पासपोर्ट बनवा कर कनाडा भेजने की कोशिश की। लेकिन साजिश खुल गई और कनाडा जाने के पहले सभी हवालात में पंहुच गए।

सीआईएसएफ ने शक होने पर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सभी को पकड़ा

सीआईएसएफ के प्रवक्ता हेमेंद्र सिंह ने बताया कि 7 मार्च की रात चार लोगों को संदेहास्पद स्थिति में देखा। इसके बाद उनका सीसीटीवी फुटेज के सहारे सिक्वेंस देखना शुरू किया। तब तक चारों सिक्योरिटी चेक कर बोर्डिंग एरिया में पंहुच गए। वहां उनकी फिर जांच की।

सारे पासपोर्ट फर्जी| पकड़े गए अारेपियों के नाम अरुण कपूर, कृष कपूर, मुस्कान कपूर और रिया कपूर हैं। इनके पास चार पासपोर्ट मिले। चारो पासपोर्ट पर टोरंटो कनाडा की इमीग्रेशन वीजा का स्टैंप लगा था। जब इमीग्रेशन से पता किया तो पता चला कि चारो पैसेंजर टोरंटो जाने वाली एयर कनाडा की फ्लाइट के लिए बोर्डिंग करवा चुके हंै। इसके बाद रात 12 बजे बोर्डिंग एरिया से हार्दिक कुमार पटेल, विश्वास पटेल विष्णुभाई, प्रसंभा जीबाजी, हिनल पटेल को पकड़ कर पूछताछ की तो उसके पास कनाड़ा जाने के टिकट और चार पासपोर्ट मिले। सभी पासपोर्ट फर्जी थे। आठों से पूछताछ के बचोलिया अमन नायर को दबोचा।
खबरें और भी हैं...