पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंसूरत. 11 साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के बाद सूरत के साड़ी कारोबारियों ने एक अच्छी पहल की है। बच्ची की तस्वीर देशभर में भेजे जाने वाले साड़ियों के बंडलों पर लगाई जा रही है ताकि पहचान हो सके। 6 अप्रैल को उसका शव मिला था। शरीर पर 80 घाव थे। मंगलवार को आंध्र व राजस्थान के कुछ लोग पहचान के लिए सामने आए। आंध्रप्रदेश के एक व्यक्ति ने दावा किया कि यह उसकी बेटी है। पुलिस का कहना है कि डीएनए से मिलान करेंगे। इंटरनेट पर फोटो देख आया शख्स...
आंध्र प्रदेश से पुलिस के साथ आए एक व्यक्ति ने दावा किया है कि सूरत में दुष्कर्म और हत्या की शिकार हुई बेटी उसकी है। शाम करीब 8.10 बजे सिविल हॉस्पिटल में डीएनए जांच के लिए लाए गए इस कथित पिता ने भास्कर रिपोर्टर के पूछने पर कहा- बच्ची 100 फीसदी उसकी है। इसी बीच एक डॉक्टर ने ब्लड सैंपल लेने से पूर्व उससे कहा- बिना डीएनए के सिद्ध नहीं हो पाएगा कि यह आपकी बेटी है, क्या आप इस जांच के लिए तैयार हैं? वह बोला- डीएनए क्या कोई भी जांच करा लीजिए, बच्ची मेरी ही है। हालांकि वह हिंदी नहीं बोल पा रहा था और सारी बातें आंध्र प्रदेश पुलिस के माध्यम से हुईं। इससे पूर्व पिता को बच्ची का शव भी दिखाया गया। तथाकथित 45 वर्षीय पिता ने बताया उसका नाम मकन चीना नगैया डिवैया है। और वह आंध्र प्रदेश के प्रकासम स्थित गोब्बूर का रहने वाला है।
आधार कार्ढ साछ लाया पिता
वह अपने साथ बच्ची का फोटो और आधार कार्ड भी लाया है। उसने बताया कि अक्टूबर 2017 में स्कूल जाते समय गायब हो गई। 10 दिन खोजबीन के बाद उसने पुलिस में मामला दर्ज कराया। लेकिन उसके बाद से वह नहीं मिली। कुछ दिन पूर्व उसने इंटरनेट पर सूरत में बच्ची के मृत होने की सूचना व फोटो देखी। फिर वह पुलिस के साथ यहां आया। हालांकि उसका कहना है कि उसकी बेटी के हाथ पर मोरपंख गुदा हुआ है, लेकिन यहां रखे बच्ची के शव के हाथ पर ऐसा कोई निशान नहीं है। इसी के कारण पुलिस को शक है और तुरंत डीएनए टेस्ट कराया जा रहा है।
कमिश्नर बोले- राजस्थान के दो परिवारों के बाद यह तीसरा दावेदार
पुलिस कमिश्नर सतीश शर्मा ने बताया कि आंध्र प्रदेश के एक व्यक्ति ने दावा किया है कि पांडेसरा इलाके में 6 अप्रैल को दुष्कर्म और हत्या के बाद फेंक दी गई 11 साल की मासूम उसकी बेटी है। हालांकि इससे पहले राजस्थान के दो परिवारों ने बच्ची उनकी होने का दावा किया था, लेकिन बाद में इनकार कर दिया।
ये था मामला
सूरत रेप: सीसीटीवी और कॉल डिटेल से आरोपियों की तलाश
- 6 अप्रैल को 11 साल के बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में आरोपियों की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज और आसपास के क्षेत्र के मोबाइल फोन की डिटेल्स खंगाली जा रही है। सूरत पुलिस और क्राइम ब्रांच दोनों टीमें मिलकर आरोपियों की धरपकड़ की कोशिश कर रही है।
- बता दें कि मासूम के शरीर पर 80 से ज्यादा चोट के निशान मिले थे। बच्ची का शव पांडेसरा इलाके में स्टेडियम के पास मिला था। हालांकि शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
- इस घटना के बाद एक बिल्डर ने पीड़िता की शिनाख्त और आरोपी के बारे में सुराग देने वाले को 5 लाख रु. इनाम देने का एलान किया है। इससे पहले गुजरात के कई इलाकों में लोगों ने कैंडल मार्च निकाला और मुंह पर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया था।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.