पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अब राजकोट में 15 दिन तक नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म, पड़ोसी गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राजकोट। कठुआ, उन्नाव और सूरत दुष्कर्म की घटना से मचे बवाल के बीच अब राजकोट में 9 साल की मासूम से दरिंदगी का मामला सामने आया है। पड़ोसी ने बच्ची से 15 दिन में तीन बार दुष्कर्म और एक बार कुकर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरों के घरों में काम करती है विधवा मां...

 

32 साल की विधवा रविवार को दूसरों के घरों में काम करके घर लौटी तो उनकी 9 साल की बेटी नहीं दिखाई दी। महिला ने जोर से पुकारा ताे बच्ची पड़ोस में रहने वाले कमलेश उर्फ मुरली कालू भरवाड़ (23) के घर से दौड़ते हुए आई। महिला ने उससे घबराने का कारण पूछा तो उसने डरे-सहमे बताया कि वह कमलेश के घर खेलने गई थी। कमलेश मोबाइल में अश्लील फिल्म चालू करके निर्वस्त्र हो गया। वह बच्ची से छेड़खानी करने लगा। बच्ची ने उसके साथ पहले भी आरोपी द्वारा किए गए दुष्कर्म और कुकर्म की जानकारी दी। गुस्से में महिला कमलेश के घर गई और उसे डांटने-फटकारने लगी। इस बीच कमलेश फरार हो गया। महिला ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने सोमवार को कमलेश को गिरफ्तार कर लिया।

 

विधवा मां की जुबानी

मासूम की विधवा मां ने बताया कि बेटी जिसे काका कहकर बुलाती थी, उसी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब मैंने बेटी से पूछा कि क्या हो रहा है, क्या तकलीफ है। तो वह घबरा गई और रोने लगी। फिर उसने उसके साथ हुई घटना बताई। काका ने उसके साथ ऐसा-ऐसा किया।  फिर कहा कि यदि किसी को बताया तो फिर ऐसा ही करूंगा। अाखिर मैंने हिम्मत करके पुलिस से सलाह मांगी। पुलिस ने जब बेटी से पूछताछ की, तो उसने बताया कि 15 दिन में उसके साथ 3 बार ज्यादती की गई है।

 

खबरें और भी हैं...