पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमुंबई। 80 और 90 के दशक में फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने वाली मॉडल और एक्ट्रेस सोनू वालिया ने 30 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है। सोनू आखिरी बार 2001 में सनी देओल की फिल्म 'कसम' में नजर आई थीं। इसमें उन्होंने बिजली का किरदार निभाया था। सोनू के पहले पति सूर्यप्रकाश की किडनी खराब होने की वजह से डेथ हो चुकी है। इसके बाद उन्होंने यूएस बेस्ड NRI प्रताप सिंह से शादी की। उनकी एक बेटी है। गंदे वीडियो और जोक्स भेजता था अनजान शख्स...
मार्च, 2017 में एक अनजान शख्स सोनू को अश्लील कॉल्स करने के साथ ही गंदे वीडियो भी भेजता था। सोनू के मुताबिक, जब उन्होंने कॉलर को चेतावनी दी तो कॉल्स कम होने के बजाय उल्टा और बढ़ गईं। बाद में उन्होंने पुलिस में इसकी शिकायत की थी। पहले सोचा कोई फैन होगा लेकिन...
- सोनू वालिया को जब शुरू में ये मैसेज मिले तो उन्हें लगा कि कोई फैन होगा जो फ्लर्ट कर रहा है। इसके बाद धीरे-धीरे उस शख्स ने उन्हें नॉनवेज जोक्स भेजने शुरू कर दिए। लेकिन बावजूद इसके उन्होंने इसे इग्नोर किया।
- लेकिन हद तो तब हो गई जब उसने मुझे सेक्शुअल नेचर वाले फोटोज और मैसेज भेजने शुरू कर दिए। इसके बाद मुझे लगा कि ये सीरियस मामला है। फाइनली पुलिस में कम्पलेंट की।
आगे की स्लाइड्स पर, बी-ग्रेड फिल्मों में भी काम कर चुकीं हैं सोनू वालिया...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.