पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ट्रक के केबिन में रात भर 9‌‌‌‌वीं की लड़की से किया गैंगरेप, वो चीखती-चिल्लाती रही

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुजफ्फरपुर (बिहार).  मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी थाना क्षेत्र से किडनैप कर गैंगरेप की शिकार नौवीं की छात्रा को पुलिस ने छुड़ाया। आरोपियों ने ट्रक के केबिन में रातभर गैंगरेप किया। पुलिस ने शक के आधार पर बाइक से जा रहे तीन लोगों को रोका, जिनमें से एक भागने में कामयाब रहा, जबकि 2 लोग पकड़े गए। 


तीन दोस्तों ने टैम्पो से छात्रा को किया था किडनैप 
गैंगरेप की शिकार नौवीं की छात्रा गुरुवार को दुकान से सामान लेने गई थी। उसी दौरान 4 लोगों ने उसे टैम्पो के अंदर खींच लिया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी।

 

ट्रक के केबिन में किया गैंगरेप 
गैंगरेप की शिकार 15 वर्षीया छात्रा ने पुलिस को बताया कि रात हो जाने पर ट्रक के केबिन में उसे जबरदस्ती चढ़ाया और उन चारों ने उसके रेप किया। उसकी आवाज बाहर न आए इसके लिए ट्रक में लगे साउंड सिस्टम का वॉल्यूम बढ़ा दिया। 

 

मेमो के अभाव में सदर से लौटा दी गई पीड़िता 
पुलिस छात्रा को पुलिस हेडक्वार्टर गोरौल ले गई, जहां से उसे हाजीपुर सदर हॉस्पिटल रेफर किया गया। गौरोल पुलिस ने कुढ़नी पुलिस को सूचना दी। कुढ़नी पुलिस की लेट-लतीफी के कारण कागजी प्रक्रिया पूरी नहीं की जा सकी। पुलिस पीड़िता को सदर हॉस्पिटल लेकर आई थी। मेमो न होने के कारण उसका न तो मेडिकल हो सका और न ही उसका इलाज। उसे बैरंग वापस कर दिया गया। बाद में कुढ़नी पुलिस गोरौल पहुंची। बच्ची और आरोपियों को कुढ़नी पुलिस के हवाले कर दिया गया। गैंगरेप की शिकार छात्रा की मां ने गुमशुदगी के दिन ही मुजफ्फरपुर के कुढ़नी थाना में किडनैपिंग का केस दर्ज करवाया था।