पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अब कार की भी होम डिलीवरी करेगी अमेजन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अमेरिका समेत कई देशों में अपनी सेवाओं के लिए ऑनलाइन रिटेल स्टोर अमेजन मशहूर है। कुछ दिन पहले कंपनी ने ड्रोन से सामान डिलीवरी शुरू करने का एलान करके हड़कंप मचा दिया था। हाल ही विस्कॉन्सिन में कुछ घरों के सामने विशाल बॉक्स देखकर लोग हैरान थे। वे यह जानना चाहते थे कि इनमें आखिर ऐसा क्या है जो अमेजन ने डिलीवर किया है। उनमें निसान की छोटी कार थी।

यूजर्स ने ट्विटर और इमगुर जैसी साइटों पर अमेजन से कार डिलीवरी के फोटो अपलोड किए। वे लिख रहे हैं, अब अमेजन छोटी कार की डिलीवरी भी करेगी। कंपनी ने तीन कारों से शुरुआत की और उन्हें खरीदार के घर तक पहुंचा दिया गया। निसान के प्रवक्ता जोस क्लिफटन ने अपने एक आर्टिकल में खुशी जताते हुए लिखा कि अब कंपनी की छोटी कार अमेजन से भी खरीद सकते हैं। अमेजन कार खरीदने वाले पहले 100 ग्राहकों को 1000 डॉलर के गिफ्ट कार्ड उपहार के रूप में देगी। कंपनी को उम्मीद है कि उसकी बाकी सेवाओं की तरह ग्राहक इसे भी पसंद करेंगे।