पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Even Grave Couldn't Make Differences Between Lovers

कब्र के बीच बनी दीवार भी जुदा नहीं कर सकी अलग पंथ मानने वाले प्रेमियों को

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नीदरलैंड के रोइरमंड कस्बे में मौत के १३० साल बाद भी दो प्रेमी एक दूसरे से जुदा नहीं हुए। ये दो प्रेमी थे कर्नल जेडब्ल्यूसी वैन गॉरकम और वैन एफर्नडेन। पारंपरिक रूप से हॉलैंड के दक्षिणी हिस्से में रहने वाले लोगों को उस जगह दफनाया जाता था, जो उनके परिवार और उनके धर्म की हो। कर्नल प्रोटेस्टेंट धर्मानुयायी थे और उनकी पत्नी कैथोलिक। शादी के ४२ साल बाद १८८० में कर्नल की मौत के बाद उन्हें कस्बे के प्रोटेस्टेंट धर्मानुयायी लोगों के बने उनके प्लॉट में दफना दिया गया। यहां कब्रिस्तान में बनी एक दीवार कैथोलिक और प्रोटेस्टेंट कब्रगाहों को अलग करती है।

सन १८८८ में एफर्नडेन ने मौत से पहले इच्छा जताई कि पति की कब्र के जितना करीब हो सके, उन्हें दफनाया जाय। उनकी कब्र पति की कब्र के सामने दीवार के दूसरी ओर बनाई गई। कब्रों के बीच की दीवार उन्हें अलग न कर सके, इसलिए कब्र के ऊपर मृतक की पहचान बताने वाले पत्थर पर हाथ बनाकर उन्हें जोड़ दिया गया। आज इस यूनीक कब्र को 'हेट ग्राफ मेट डी हैंडेजेसÓ यानी छोटे हाथ वाली कब्र कहते हैं।