पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंब्रिटेन का एबिलिटी नेट संगठन मोबाइल यूजर्स से यही सवाल कर रहा है कि क्या आप नाक से मैसेजिंग कर सकते हैं। एबिलिटी नेट एक ऐसा संगठन है जो निशक्तों को टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कैसे किया जाए, इसकी ट्रेनिंग देता है। दरअसल संगठन ने फंड जमा करने के लिए एक मुहिम शुरू की है।
इसके तहत मोबाइल यूजर्स से ऐसे ही सवाल किए जाएंगे। इसका असली मकसद आम लोगों को निशक्तों की पीड़ा से अवगत कराना है। संगठन के कार्यक्रम ‘लुक नो हैंड्स’ में यूजर्स अगर नाक या पैर के अंगूठे से एक मैसेज भी भेजेंगे तो एबिलिटी नेट को २ पाउंड की चैरिटी राशि मिलेगी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.