पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंदिमागी चोट के शिकार या अल्जाइमर (भूलने की बीमारी) से ग्रस्त लोगों के लिए खुशखबरी है। अमेरिकी शोधकर्ताओं ने एक ऐसी माइक्रो चिप बनाने का दावा किया है जो सीधे किसी बीमार दिमाग में फिट होकर उसकी स्मरण शक्ति को बिल्कुल ठीक कर देगा। इसकी मदद से बीमार व्यक्ति हर लम्हे को जब चाहे याद कर सकेगा।
वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि अगले दो सालों में वो इसका प्रयोग इंसानी दिमाग में करने में सफल होंगे। यूनिवर्सिटी ऑफ सदर्न कैलिफोर्निया, वेक फॉरेस्ट यूनिवर्सिटी आदि के वैज्ञानिकों के इस संयुक्त शोध में दिमाग के महत्वपूर्ण हिस्से ‘हिप्पोकैंपस’ की गतिविधियों को जांचा जा रहा है। दिमाग का यही हिस्सा यादों को लंबे समय तक सहेजने के लिए जिम्मेदार होता है।
इस अध्ययन से वैज्ञानिकों को याद्दाश्त बनाने का तरीका पता चल गया है जोकि उनके माइक्रो चिप प्रोजेक्ट के लिए काफी मददगार है। वैज्ञानिक पहले ही इस चिप को चूहे और बंदर के दिमाग पर आजमा चुके हैं जिसके नतीजे सकारात्मक रहे। अब वैज्ञानिकों को जल्द ही इंसानी दिमाग पर इसके सफल प्रयोग का भरोसा है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.