पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आया स्मेलीफोन, दोस्तों को अब फोन से भेजिए खुशबू

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टेक्नोलॉजी कंपनियां वीडियो गेम और टीवी के साथ अब गंध भी जोड़ने जा रही है। हालांकि, इस बीच जापानी कंपनी-चेटपर्फ ने स्मार्टफोन के साथ ऐसा ही गैजेट लॉन्च कर दिया है। अब आप अपने दोस्त या किसी परिचित को फोन कॉल के साथ ही खुशबू भी भेज पाएंगे। कंपनी के प्रवक्ता अकी यामाजी ने डिजीइन्फो टीवी पर एक वीडियो में दावा किया कि इसके जरिए गेमिंग या वीडियो देखते समय स्क्रीन के अंदर के माहौल से जुड़ी गंध भी यूजर को महसूस होगी। जैसे शूटिंग गेम के दौरान यूजर को गनपाउडर की गंध आएगी।
यामाजी का दावा है कि इसके जरिए आप अपने थके-मांदे को रिलेक्सिंग मैसेज के साथ रिफ्रेशिंग स्मेल भी भेज सकते हैं। इतना ही नहीं, आप अपनी ईमेल का नोटिफिकेशन किसी खुशबू पर आधारित कर सकते हैं। यह ‘सैंटी डिवाइस’ आकार में यूएसबी डिवाइस जैसा है जो ३क् पिन कनेक्टर के थ्रू फोन से जुड़ा रहता है। फोन से अटैच करने के बाद स्क्रीन पर ‘पफ’ वजन डिस्प्ले होता है जिससे आप इसे एक्टिव कर सकते हैं।