पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बेघरों को खाना खिलाकर खुश होता है कैंसर पीड़ित बच्चा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जन्म के एक साल बाद ही मातापिता को पता चला कि उनके बच्चे को कैंसर है। उन्होंने उसका इलाज कराया। आज वह बच्चा 10 साल का हो चुका है, नाम है कीगन केपनर। अमेरिका के ओरेगोन प्रांत के यूजेन शहर के इस छोटे से बच्चे को अपनी बीमारी की गंभीरता का अहसास है। वह उनकी मदद करता है जो बेघर हैं। जो भूखे हैं, उन्हें खाना खिलाता है। जिनके पास कपड़े नहीं, उन्हें कपड़े बांटता है। हर जरूरतमंद की वह मदद करने के लिए तैयार रहता है। इस काम में उसके मातापिता भी उसका साथ देते हैं। कीगन स्कूल भी जाता है और वहां खेलता भी है। वह हर शनिवार को पिता के साथ बेघर लोगों के शिविरों में भोजन और कपड़े लेकर जाता है और बांटता है। शिविर में उसके पहुंचते ही बेघर लोग उसका स्वागत करते हैं, उसे गले लगाते हैं, दुलारते हैं और उसकी लंबी उम्र की प्रार्थना करते हैं।

कीगन को टर्मिनल ग्लिओमा कैंसर है, जिससे दिमाग और रीढ़ की हड्डी प्रभावित होती है। इस बीमारी के तकलीफदेह इलाज के बावजूद कीगन हर सप्ताह अपना काम करता है। वह कहता है, जितना मैं इन लोगों के लिए कर सकूं, वह कम है। इन लोगों का कौन है। सरकारी मदद पर जिंदा ये लोग कब तक ऐसे जीएंगे पता नहीं। कीगन कहता है कि मुझे इन लोगों के चेहरे पर खुशी देखकर अच्छा लगता है, मुझे इससे हिम्मत मिलती है।