पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दो साल का बच्चा करता है स्केटबोर्डिंग स्टंट्स

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बच्चे बड़ा कमाल कर रहे हैं, मगर दो साल के किसी बच्चे को ऐसे स्केटबोर्डिंग करते हुए कभी नहीं देखा गया है। ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में रहने वाला केहलेई स्टोन कैली नाम का यह बच्चा जब छह महीने का था, तब से ही इसने स्केटबोर्डिंग करना शुरू कर दिया था। स्केटबोर्डिंग करने वाले परिवार का यह बच्चा भी अब किसी अनुभवी की तरह ही इसे करने लगा है। वह हॉप्स और कर्बस्लाइड्स जैसे स्टंट्स आसानी से कर लेता है। इस दौरान अपने पिता के निर्देशों को बड़े ध्यान से सुनता है। स्केटबोर्डिंग करते हुए इस बच्चे का वीडियो यूट्यूब सहित कई वेबसाइट्स पर लगातार देखा जा रहा है।

mashable.com