पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंकैलिफोर्निया में स्थित हेलन हंट जैक्सन एलिमेंट्री स्कूल ने पहली कक्षा की छात्रा ब्रायन विलियम्स (6) को बाइबिल पर बोलने से रोक दिया। उसने घर जाकर माता-पिता को यह जानकारी दी। मामला पुलिस के पास पहुंच गया। ब्रायन के माता-पिता ने कहा कि उनकी बेटी को स्कूल में अपमानित किया गया। हुआ यह कि पहली कक्षा के एक टीचर ने बच्चों को जीसस, ईसाई धर्म और क्रिसमस ट्री के बारे में प्रजेंटेशन तैयार करने को कहा था। सभी बच्चे अगले दिन प्रजेंटेशन तैयार करके ले गए। बच्चों को एक मिनट में प्रजेंटेशन पर बोलना था।
जब ब्रायन की बारी आई तो उसे बोलने से रोक दिया गया। वह रोती रही। उसने बाइबिल से जीसस के जन्म का एक हिस्सा याद किया था। उसने घर आकर मां से पूछा कि क्या उसने गलत किया। तब मां ने कहा, मुझे तुम पर गर्व है। दूसरे बच्चों के परिजन भी घटना से नाराज हो गए। बाद में स्कूल प्रशासन ने माफी मांगी और कहा कि वे कभी भी धर्म से संबंधित प्रजेंटेशन तैयार करने के लिए नहीं कहेंगे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.